Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

केएल राहुल ने क्यों कहा- जूनियर खिलाड़ी को 'गाली' देते हैं सीनियर खिलाड़ी

कोलंबो। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट में शानदार अर्धशकीय पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने ड्रेसिंग रूम के बारे में कई मजेदार खुलासे किए हैं। दरअसल केएल राहुल और चेतेश्वर पुजारा एक वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है। इस वीडियो में केएल राहुल पुजारा को इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं।

इस मजाकिया इंटरव्यू के दौरान पुजारा ने के एल राहुल को चुनौती दी कि वो उन्हें किसी भी खेल में हरा कर दिखाएं, जिसे के एल राहुल ने स्वीकार कर लिया और अब जल्द ही दोनों के बीच बैडमिंटन मुकाबला होगा।

वीडियो में राहुल को लगातार लग रही चोट पर चेतेश्वर पुजारा ने मजाकिया अंदाज में कहा- "मैं जब भी एनसीए जाता हूं तो वहां मुझे सिर्फ के एल राहुल के पैरों के निशान ही दिखते हैं, इस पर आपका क्या कहना है?" इसके जवाब में के एल राहुल ने हंसते हुए कहा, "मुझे एनसीए जाना सिर्फ ट्रेनिंग के लिए जाना पसंद है ना कि चोट से उबरने के लिए। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुझे चोट लगी हैं। इसके लिए मैं पुजारा आपको भी जिम्मेदार मानता हूं क्योंकि तुम शॉर्ट लेग में खड़े नहीं होते। और जूनियर को गाली देते हो।"

इस पर पुजारा ने के एल राहुल को बीच में रोकते हुए कहा कि- "राहुल झूठ बोल रहे हैं, वो शॉर्ट लेग के सबसे अच्छे फील्डरों में से एक हैं। मुझे शॉर्ट लेग पर फील्डिंग करना पसंद है।" पुजारा के बाद के एल राहुल भी चुप नहीं रहे, उन्होंने मजाक में कहा कि "पुजारा की बात से साबित होता है कि ड्रेसिंग रूम में सीनियर-जूनियर जैसा माहौल है। सीनियर खिलाड़ी जूनियर्स पर धौंस जमाते हैं। यह इस बात का संकेत है कि ड्रेसिंग रूम में सीनियर और जूनियर की चीजें घटित होती है। मेरे जैसे युवा को सीनियर्स गालियां देते हैं।"

आप भी देखें ये मजेदार वीडियोः-

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+