पर्थ। विश्वकप में जबरदस्त शुरुआत करने वाली टीम इंडिया के हौसले बुलंद है। ऐसे में भारत के प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा है कि एक बार फिर से पाकिस्तान के पास पटाखों को दगाने का मौका हाथ नहीं लगेगा। भारत-पाक मैच के पहले से टीवी पर मौका-मौका के एड ने जबरदस्त धूम मचा रखी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर भारत यूएई के खिलाफ जीत दर्ज करता है तो मौका-मौका का अगला प्रचार क्या होगा।
भारत के विश्व कप में अपने तीसरे मैच में टीम इंडिया हैट्रिक के इरादे से पर्थ के मैदान में उतरेगा। यही नहीं यूएई के खिलाफ जबरदस्त जीत दर्ज करते भारत अंक तालिका में मे अपना शीर्ष स्थान बनाये रखने की कोशिश करेगी।
विश्व कप में भारत यूएई के खिलाफ कल पर्थ के मैदान अपनी ताकत दिखाने के इरादे से उतरेगा। लेकिन भारत के लिए मोहम्मद शामी का जख्मी होना बुरी खबर है। शामी को घुटने में चोट लग गयी है जिसके चलते वह यूएई के खिलाफ मैच नहीं खेल पायेंगे। वहीं माना जा रहा है कि शामी की जगह भुवनेश्वर कुमार यूएई के खिलाफ खेल सकते हैं।
वहीं यूएई के खिलाफ मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कुछ नये विकल्पों को भी आजमा सकते हैं। भारत की संभावित टीम में शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, एमएस धोनी, रवीद्र जडेजा, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, उमेश यादव हो सकते हैं।