Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस पाकिस्तानी खिलाड़ी की बीवी को पसंद है विराट कोहली की बैटिंग, बताया अपना फैवरिट

नई दिल्ली। मौजूदा दौर में दुनिया के सबसे महानतम खिलाड़ियों की बात करें तो भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम बिना किसी शक के लिया जायेगा। वह मैदान पर लगातार रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। विराट कोहली लगातार मैदान पर रन बनाकर आये दिन नये रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। भारतीय कप्तान की दुनिया भर में फैन फॉलोइंग है और इस लिस्ट में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली की पत्नी शामिया आरजू का नाम भी है। कोरोनावायरस के चलते इस वक्त दुनिया भर में खिलाड़ी अपने परिवार के साथ लॉकडाउन हैं।

और पढ़ें: यह है दुनिया के वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने एक नहीं 2 देशों के लिये खेला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट

ऐसे वक्त में समय बिताने के लिये खिलाड़ी अपने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तानी पेसर हसन अली की पत्नी शामिया भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैन्स के सवालों का जवाब दे रही थी।

इस दौरान जब उनसे एक फैन ने उनके फैवरेट बल्लेबाज का नाम पूछा तो उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया। गौरतलब है कि शामिया भारत की रहने वाली हैं और पिछले साल हसन अली के साथ दुबई में शादी की थी।

और पढ़ें: T20: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा झटका, अब सिर्फ 4 लीग में खेल सकेंगे प्लेयर्स

आपको बता दें कि हसन अली की पत्नी शामिया आरजू एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर हैं। इन दोनों का निकाह दुबई के अटलांटिस पाम जुमेरा पार्क होटल में हुआ था। शामिया शामिया हरियाणा के नूंह जिले के गांव चंदेनी की रहने वाली है।

और पढ़ें: वनडे इतिहास की 3 टीमें जिन्होंने बनाये हैं सबसे ज्यादा रन, जानेंं भारत कौन से स्थान पर

शामिया के पिता लियाकत अली पूर्व पंचायत अधिकारी हैं। फ्लाइट इंजीनियर शामिया फरीदाबाद की एक यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं। बाद में उनका चयन एयर अमीरात में हो गया था।

Story first published: Monday, March 30, 2020, 14:39 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+