Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एलिजाबेथ के साथ रिश्ता बद से बदतर हो गया था: वार्न

लंदन। एक बार फिर से आस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार गेंदबाज शेन वार्न ने अपने और अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले के रिश्तों पर टिप्पणी की है, वार्न ने एक बार फिर से दोहराया कि उन्हें आज भी हर्ले से अलग होने का गम है लेकिन कभी-कभी किसी खास रिश्तों के लिए ऐसा करना पड़ता है।

वार्न ने 'द टाइम्स' पत्रिका के साथ बात करते हुए कहा कि मैं और हर्ले जब मिले थे तो हम दोनों के ही पास काम नहीं था, मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुका था तो वहीं उसने भी फिल्मों से थोड़ा ब्रेक ले रखा था। हम साल 2010 में मिले थे लेकिन इसके थोड़े ही दिनों बाद जब वो अपने काम में व्यस्त हो गई तो हमारे पास हमारे रिश्तों को टाइम देना काफी मुश्किल हो गया था, हालात बद से बदतर होते जा रहे थे। इसलिए किसी तरह तीन साल तक रिश्ते को खींचने के बाद हमने सोचा कि अब हमें यहीं पर एक-दूसरे को टाटा-बॉय-बॉय बोल देना चाहिए और हम साल 2013 में अलग हो गये।

शेन वार्न के बच्चों का दिल जीतना कठिन: लिज हर्ले

आपको बता दें कि आस्ट्रेलियाई पूर्व स्पिनर शेन वार्न और हॉलीवुड सुंदरी एलिजाबेथ हर्ले की प्रेमकहानी 20-20 मैच की तरह काफी रोमांचक थी, यहां 20-20 मैच कहना इसलिए जरूरी है क्योंकि कम ओवरों के मैच की तरह दोनों ही सितारे तेजी से एक-दूसरे के करीब आये और साथ अच्छा वक्त गुजारा और तेजी से ही दोनों के रिश्ते का दी एंड हो गया। दोनों ने सगाई भी की लेकिन शादी से पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया, वजह बतायी गयी कि शेन वार्न के बच्चे हर्ले को वार्न की पत्नी के रूप में स्वीकारने को तैयार नहीं थे।

हर्ले को वार्न के बच्चे पसंद नहीं करते थे

गौरतलब है कि वार्न से प्यार करने से पहले हॉलीवुड तारिका एलिजाबेथ हर्ले की शादी साल 2007 में भारत के मशहूर बिजनेसमैन अरूण नायर से हुई थी जो कि साल 2011 में टूट गई थी। दोनों का तलाक हो गया है। ये शादी इंग्लैड कोर्ट में हुई थी जिसे भारतीय रूप देने के लिए दोनों ही सितारों ने जयपुर आकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। लेकिन थोड़े ही दिनों बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गयी क्योंकि हर्ले का चक्कर आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर शेन वार्न से चल रहा था। लेकिन दोनों ने इस बात को अरूण से छुपाया था। दिसंबर 2010 में हर्ले और वार्न की किसिंग फोटो मीडिया में आने के बाद हर्ले और अरूण नायर के रिश्ते में भूचाल आ गया था जिसके बाद हर्ले ने सार्वजिनक तौर पर कहा कि हां वो अरूण से अलग हो चुकी है और वो बहुत जल्द उनसे तलाक ले लेंगी।

फिर करीब आए लिज हर्ले-शेन वार्न

हर्ले साल 2011 में हुए आईपीएल मैचों का लुत्फ उठाने भारत आयी थीं। तब रॉजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी शेन वार्न ने उन्हें अपने खर्चे पर राजस्थान के एक ग्रैंड होटल में रूकवाया था। राजस्थान टीम की हौसलाअफजाई करने के लिए वो दर्शक दीर्घा में भी देखी गयीं थी । जब राजस्थान टीम जीती थी तो उन्हें सरेआम वार्न को किस देते भी देखा गया था। लेकिन इस बिंदास प्रेमकहानी को भी किसी की नजर लग गई और हर्ले और वार्न हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गये।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+