इस पाकिस्तानी क्रिकेटर का दावा- मेरी वजह से खत्म हुआ गाैतम गंभीर का करियर
नई दिल्ली। पूर्व सलामी बल्लेबाज गाैतम गंभीर ने जो भारतीय क्रिकेट के लिए योगदान दिया है वो किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने देश को 2007 टी20 विश्व कप व 2011 आईसीसी विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। लेकिन इस दिग्गज को टीम की तरफ से विदाई मैच भी नहीं मिला। जनवरी 2013 के बाद गंभीर को वनडे टीम में माैका नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने दिसंबर 2018 को संन्यास की घोषणा कर दी। उनके संन्यास के डेढ़ साल बात पाकिस्तान के एक क्रिकेटर ने दावा किया है कि गंभीर का करियर उनकी वजह से खत्म हुआ है।

डरते थे गंभीर
तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दाैरान कहा है कि 2012 में गंभीर का वनडे करियर उनकी वजह से खत्म हुआ है। गंभीर कितने बेखाैफ होकर खेलते थे इससे हर कोई अच्छे से वाकिफ है। लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि इरफान ने यह भी दावा कर दिया कि गाैतम उनकी गेंदबाजी से डरते थे। पाक के इस गेंदबाज ने कहा, "गौतम गंभीर मुझसे डरते थे, मुझे लगता है कि उनका करियर मेरी वजह से खत्म हुआ है। उसके बाद वे टीम में वापसी नहीं कर सके।"

आंख मिलाने को कतराते थे गंभीर
इरफान ने कहा कि गंभीर मैच या नेट्स में मेरा सामना करना पसंद नहीं करते थे। मैंने हमेशा महसूस किया के वे मुझसे आंख मिलाने से कतराते थे। मुझे याद है कि मैंने 2012 की सीमित ओवरों की सीरीज में चार बार आउट किया था और वे मेरे खिलाफ सहज नहीं थे।" बता दें कि सात फुट एक इंच लंबे पाकिस्तान के पेसर ने 2012 में सीमित ओवरों की सीरीज में चार बार आउट किया था। 37 साल के इरफान ने यह भी कहा कि टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान विराट कोहली को भी मेरे खिलाफ काफी परेशान दिखे। इरफान ने कहा था, "उन्होंने (विराट) मुझसे कहा था कि उन्हें लगा था कि मैं करीब 130-135 की रफ्तार से गेंद फेंकूंगा, लेकिन मैंने अपनी गति बढ़ाई और 145 की गति से गेंदें फेंकी और उन्हें मुझे खेलने में परेशानी हुई।"

ऐसा रहा गंभीर का क्रिकेट करियर
हालांकि इरफान का यह बयान सिर्फ सुर्खियां बटोरने जैसा लग रहा है, क्योंकि गंभीर मैदान पर जब भी उतरे तो विपक्षी टीम के पसीने छूटाने के लिए उतरे। उन्होंने भारत के लिए 58 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 9 शतक व 22 अर्धशतक के साथ 4154 रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने 147 मैच खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से 11 शतक व 34 अर्धशतक के साथ 5238 रन निकले हैं। वहीं गंभीर ने 37 टी20 मैचों में 932 रन भी बनाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
