जब आईपीएल ट्रॉफी को लेकर सिद्धि विनायक पहुंची नीता अंबानी, देखें VIDEO
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस को अगर आईपीएल सीजन-12 का खिताब हासिल हुआ है तो उसके पीछे उनकी मालकिन नीता अंबानी का भी अहम योगदान रहा जो मैच के अंत तक जीत के लिए प्रार्थना करती रहीं। हालांकि यह कोई पहला माैका नहीं है जब नीता अंबानी ने टीम के लिए भगवान को याद किया हो। गाैर हो कि 2017 के सीजन में भी नीता अंबानी मंत्र पढ़ती नजर आईं थी, जिसके बाद मुंबई ने राइजिंग राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराकर खिताब जीता था। खैर, इस बार भी नीता अंबानी की दुआएं काम आईं और खिताब पाने के बाद उन्होंने भगवान का शुक्रिया भी किया।
छोटे बच्चे के हाथ में थमाई ट्राॅफी
नीता अंबानी जीत की खुशी में आईपीएल ट्राॅफी के साथ मुंबई स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में पहुंची जहां उन्होंने आईपीएल ट्राॅफी की पूचा अर्चना की। इस दाैरान लोगों की भीड़ भी काफी उमड़ी हुई थी। नीता ने यहां एक छोटे बच्चे के हाथ में ट्राॅफी थमाई और गणेश पूजा की। बता दें कि सिद्घिविनायक, गणेश जी का सबसे लोकप्रिय रूप है। गणेश जी जिन प्रतिमाओं की सूड़ दाईं तरह मुड़ी होती है, वे सिद्घपीठ से जुड़ी होती हैं और उनके मंदिर सिद्घिविनायक मंदिर कहलाते हैं।
आखिर शिखर धवन क्यों बोले ऐसा- 'रोहित शर्मा मेरी पत्नी नहीं है, जो रोज फोन करूं'
|
इसके बाद नीता अंबानी
मुंबई के जुहु स्थित मंदिर में भी आईपीएल ट्राॅफी की पूजा अर्चना करती नजर आईं, जिसका वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। नीता अंबानी अकेले ट्रॉफी को उठाकर मंदिर में श्रीकृष्ण भगवान के चरणों में रख रही हैं। इस वीडियो में नीता अंबानी जय श्री कृष्णा भी कहती हैं। वहीं, मंदिर के पुजारी द्वारिकाधीश भगवान के जयकारे लगाते हैं।

चाैथी बार टीम ने जीता खिताब
नीता अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी के साथ मुंबई में हर मैच और बाहर होने वाले बड़े मैचों में जाया करती है। मुंबई इंडियंस टीम को वन फैमिली की तरह ट्रीट करती है। बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने चाैथी बार खिताब जीता। इस तरह यह टीम सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम भी बनी। रोहित ने इससे पहले टीम को 2013, 2015, 2017 के सीजन में टीम को चैंपियन बनाया था। इस बार के सीजन के फाइनल मुकाबले में मुबंई ने तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी। मुंबई ने 150 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन चेन्नई अंतिम गेंद पर 1 रन से मैच हार गई।
पाकिस्तान को मिला 18 साल का दूसरा 'विराट कोहली', VIDEO हुआ वायरल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
