'विश्वकप में तो पाकिस्तान धोनी सेना की ऐसी-तैसी कर देगा'
इस्लामाबाद। विश्वकप प्रतियोगिता की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, हर देश अपनी तरफ से पुरजोर कोशिश कर रहा है कि वो इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करें तो वहीं कुछ टीमों के लिए कुछ दिग्गज भविष्यवाणी भी कर रहे हैं, जिसमें सब से आगे हैं पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक, जिन्होंने दावा किया है कि इस बार के विश्वकप में पाकिस्तान आसानी से भारत को हरा देगा।
पाकिस्तानी टीम की स्पिन गेंदबाजी को सुधारने की कोशिश करने वाले मुश्ताक ने कहा कि इस बार इतिहास बदलेगा और बड़ी आसानी से हमारी टीम धोनी की सेना को परास्त कर देगी। मालूम हो कि विश्वकप प्रतियोगिताओं में एक बार भी पाकिस्तान ने भारत को हराया नहीं है।
पाकिस्तान आसानी से भारत को हरा सकता है
अपने देश की तारीफ करते हुए मुश्ताक ने कहा कि इस बार पाकिस्तानी टीम विश्वकप में अलग ढंग से दिखायी देगी, पाकिस्तानी खिलाड़ी योद्धा हैं और उनका अप्रोच पॉजिटिव होगा और उनकी यह सकारात्मक सोच ही धोनी की सेना को पटखनी देने के लिए काफी हैं। मुश्ताक ने दावा किया है कि इस बार टीम इंडिया को सावधान रहने की भी जरूरत है क्योंकि पाकिस्तानी टीम उन्हें इस बार जीतने नहीं देगी।
मालूम हो कि भारत-पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को होगा। विश्वकप प्रतियोगिता 14 फरवरी से शुरू होने जा रही है, विश्वकप का फाइनल 29 मार्च को होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
