For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019 : पाकिस्तानी क्रिकेटरों को मिली पत्नियां साथ रखने की अनुमति, लेकिन भारत के खिलाफ...

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू होने जा रहे आईसीसी विश्व कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाडियों को राहत भरी खबर दी। बोर्ड ने फैसला लिया है कि खिलाड़ी अपने साथ पत्नियों को भी रख सकते हैं। इससे पहले बोर्ड ने फैसला सुनाया था कि खिलाड़ी अपने परिवर से दूर रहेंगे ताकि टूर्नामेंट जीतने के लिए उनका ध्यान बना रहे। बोर्ड ने आखिरकार विश्व कप के दौरान इंग्लैंड में अपने खिलाड़ियों को परिवार के साथ रहने की अनुमति दे दी, लेकिन वे ऐसा 16 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मैच के बाद ही कर सकते हैं।

पीसीबी ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के दौरान खिलाड़ियों को अपने परिवार को साथ रखने की अनुमति दे दी थी, लेकिन विश्व कप के लिए कप्तान सरफराज अहमद के इसी तरह के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। पीसीबी के एक अधिकारी के अनुसार पाकिस्तानी खिलाड़ी चाहते थे कि उनकी पत्नी और बच्चों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 जून को होने वाले मैच के बाद उनके साथ रहने की अनुमति दे दी जाए। अधिकारी ने कहा, 'बोर्ड ने अन्य टीमों के चलन को देखते हुए अपने पूर्व फैसले की समीक्षा करने का फैसला किया।' राष्ट्रीय टीम के सदस्य बोर्ड के इस फैसले से नाराज थे और इस संबंध में उन्होंने कई अनुरोध भी किए।

बता दें कि पाकिस्तान टीम अपना पहला वाॅर्म-अप मैच अफगानिस्तान के हाथों 3 विकेट से हार गई। हालांकि उनका टूर्नामेंट का पहला मैच 31 मई को विंडीज के खिलाफ है जबकि भारत के खिलाफ 15 जून को भारत के खिलाफ है। इस मैच पर सबकी निगाहें रहेंगी। पाकिस्तान एक भी बार भारत से विश्व कप में जीत नहीं सका है।

Story first published: Sunday, May 26, 2019, 15:21 [IST]
Other articles published on May 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+