नई दिल्ली। भारत पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित क्रिकेट सीरीज के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हामी भर दी है। बीसीसीआई और पीसीबी के बीच दुबई में हुई बैठक में दोनों देशों के बीच श्रीलंका में श्रंखला कराने पर सहमति बनी थी जिसपर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हामी भरी है। भारत-पाक सीरीज के शुरुआती मैचों में खलल की आशंका
माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच तीन एकदिवसीय मैच, दो टी-20 मैच खेले जायेंगे। दोनों ही देश श्रंखला को श्रीलंका में कराये जाने पर सहमत हुए हैं। राजीव शुक्ला ने कहा कि दोनों देशों के बीच श्रीलंका में सीरीज कराये जाने पर सहमति बन गयी है और 15 दिसंबर से श्रंखला शुरु होगी।
India-Pakistan series will happen tentatively from Dec 15 in Sri Lanka-Rajiv Shukla,BCCI pic.twitter.com/X4mhlgoVxQ
— ANI (@ANI_news) November 26, 2015