नई दिल्ली। पाकिस्तान ने इसी साल इंग्लैंड में आयोजित आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को करारी शिकस्त दी थी। भारत को हराकर खिताब अपने नाम करने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अब एक बार फिर से उसकी सरकार ने यादगार तोहफा दिया है।
वैसे तो पाकिस्तान सरकार ने अपने खिलाड़ियों को इंग्लैंड से लौटते ही इनामों से लाद दिया था। जब खिलाड़ी पाकिस्तान लौटे तो सरकार ने उन्हें लाखों के इनाम बांटे और इस तरह से पाकिस्तानी खिलाड़ी रातों-रात अमीर बन गए।
अब इस जीत को और यादगार बनाने के लिए पाकिस्तान की पोस्टल सर्विस ने पाकिस्तान टीम की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के याद में स्मारक टिकटें जारी की हैं। पाकिस्तान सरकार के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से टिकट का फोटो जारी किया गया है। यह टिकट 10 रुपए का है और आज (बुधवार) से ये पूरे देश में उपलब्ध होंगे। इस फोटोज में पाकिस्तानी खिलाड़ी ओवल में ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा टिकट में ट्रॉफी के साथ टूर्नामेंट में भाग लेने वाले देशों के झंडों के निशान वाले लोगो को भी जगह दी गई है।
Pakistan Post issues commemorative postage stamps & souvenir sheet to honor #Pakistan's memorable victory in #ICC Champions' Trophy in June pic.twitter.com/G8vhtViaPw
— Govt of Pakistan (@pid_gov) November 2, 2017
बता दें कि पाकिस्तान ने पहली चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 338/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में टीम इंडिया 30.3 ओवरों में 158 रनों पर ऑलआउट हो गई थी और 180 रनों से मैच हार गई थी।