कोलकाता। लंबे अरसे से भारत और पाकिस्तान ने साथ में कोई क्रिकेट सीरीज नहीं खेली है। मुंबई आतंकी हमलों के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ खेलने से इंकार कर दिया था लेकिन अब लंबे अरसे से पड़ा सूखा खत्म होने जा रहा है।
खबर है कि पाकिस्तान अब दिसंबर में यूएई में सीरीज की मेजबानी करेगा जिसमें भारत हिस्सा लेगा। इस सीरीज में तीन टेस्ट, 5 वनडे और 2 टी20 इंटरनैशनल मैच होंगे, इस बात की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शहरयार खान ने बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के साथ बैठक करने के बाद मीडिया को दी।
I have come to Kolkata to specially convey my congratulations to Jagmohan Dalmia: Shahryar Khan (PCB Chief) pic.twitter.com/Jx3P78MoOD
— ANI (@ANI_news) May 10, 2015 शहरयार मे दोनों देशों के वापस क्रिकेट संबंध शुरू करने के लिए डालमिया का धन्यवाद दिया और कहा कि मैं यहां अपनी मेजबानी के लिए डालमिया का आभारी हूं। मुझे खुशी है कि हम प्रक्रिया को दोबारा शुरू कर पाए।
I can tell you that these series between Pakistan and India are more important than any other series in the world: Shahryar Khan (PCB Chief)
— ANI (@ANI_news) May 10, 2015