टी-20 से नहीं सन्यास लेंगे अफरीदी, राजनीति में रखेंगे कदम
नई दिल्ली। बूम बूम के नाम से मशहूर पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी अब क्रिकेट के मैदान के बाद सियासी मैदान पर अपना हाथ आयमायेंगे। सामाजिक कामों में अक्सर आगे रहने वाले अफरीदी ने राजनीति में कदम रखने का फैसला ले लिया है।
इशांत शर्मा बोले मैं सीमित ओवरों का अच्छा खिलाड़ी नहीं
पाकिस्तान टीम से सन्यास के सवाल पर जवाब देते हुए अफरीदी ने कहा कि वह अब वनडे क्रिकेट में कभी नजर नहीं आयेंगे। लेकिन उन्होंने टी-20 क्रिकेट खेलते रहने की इच्छा जतायी है। उन्होंने कहा कि मुझे कई लोगों ने कहा कि मुझे राजनीति में आकर देश की सेवा करनी चाहिए जिसके बाद मैंने यह फैसला लिया है।
शाहिद अफरीदी कई सामाजिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वह गरीब बच्चों के लिए काम कर रहे हैं, उनकी फाउंडेशन इस काम में लगी है और वह खुद इसे जल्द से जल्द शुरु करना चाहते हैं।
अफरीदी ने कहा कि मैं अभी चाहता हूं कि सीमित ओवर का क्रिकेट खेलता रहूं क्योंकि मैं अभी पूरी तरह से फिट हूं। इसके बाद मैं सियासत में आकर देश के लिए कुछ करना चाहता हूं। गौरतलब है कि अफरीदी मौजूदा समय में इग्लैंड में नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट में हैम्पशायर की टीम से खले रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
