सहवाग से हुई रोहित की तुलना, कोहली ने दिया दिल जीत लेने वाला बयान
नई दिल्ली। आखिरकार वनडे और टी20 क्रिकेट में बताैर ओपनर तेज पारियां खेलने वाले रोहित शर्मा को टेस्ट में भी यह काम करने की जिम्मेदारी मिल चुकी है। 2 अक्तूबर को विशाखापट्टन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज करेगी। पहले मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन भी घोषित हुई जिसमें केएल राहुल को बाहर कर रोहित को ओपनिंग के लिए तैयार किया गया। इस फैसले के बाद कप्तान विराट कोहली ने रोहित को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने रोहित की तुलना पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग से की।

हम उनसे खास उपेक्षा नहीं कर रहे
कोहली से जब पूछा गया कि क्या वो अब लगातार रोहित को माैके देंगे। इसपर कोहली ने कहा कि रोहित को ओपनिंग में तैयार होने के लिए पूरा समय दिया जाएगा। उन्होंने कहा, 'रोहित लय हासिल करने के बाद वह खेल का रुख पूरी तरह बदल देते हैं। हम रोहित से किसी खास तरह की बल्लेबाजी की अपेक्षा नहीं कर रहे हैं। यह उनके लय हासिल करने की बात है। बेशक उनके पास खेल का रुख मोड़ देने की ताकत है, जैसा कि वीरू भाई (वीरेंद्र सहवाग) ने लंबे समय तक टीम के लिए किया है।'

रोहित के पास सहवाग जैसी क्षमता
विराट कोहली ने कहा कि ऐसा नही है कि सहवाग से किसी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए लंच से पहले ही शतक लगाने के लिए कहा था बल्कि ये उनका स्वाभाविक खेल था, जिसकी वजह से वे एक बार सहज महसूस करने के बाद विपक्षी टीम पर हल्ला बोल देते थे। निश्चित रूप से रोहित के पास ऐसी क्षमता है। अगर पिच चुनौतीपूर्ण है तो आप उन्हें गेंद पर करारे प्रहार करते हुए नहीं देखेंगे, ऐसे हालात में क्या करना है, वे अच्छी तरह जानते हैं।

रोहित को मिलेंगे भरपूर माैके
कोहली ने ये भी खुलासा किया कि रोहित शर्मा से ओपनिंग कराने का फैसला काफी पहले ही ले लिया गया था, लेकिन केएल राहुल के बाहर होने के बाद मौजूदा हालात में ही इसे लागू किया जा सका। कोहली ने कहा कि रोहित ने वनडे में जो काम किया है, अगर वे टेस्ट में भी टीम के लिए वैसा ही कर सके तो ये शानदार बात होगी। हमने पहले भी मयंक अग्रवाल, केएल राहुल और मुरली विजय को मौके दिए हैं, इसलिए अपने प्रदर्शन के आधार पर टीम में आने का मौका सभी के पास है। मगर हमारे सामने टेस्ट चैंपियनशिप भी है। ऐसे में जबकि रोहित लंबे समय के लिए टेस्ट की योजनाओं में हैं तो इससे उन्हें वो ही लय हासिल करने का मौका मिलेगा जैसी कि वो चाहते हैं
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
