क्या है भारत के खिलाफ पाकिस्तान की 9/11 रणनीति
भुवनेश्वर। शनिवार को पाकिस्तान और भारत हॉकी के मैदान पर आमने सामने होंगे और पाक ने भारत के खिलाफ 9/11 की रणनीति के तहत उतरने का फैसला किया है।
अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला पाकिस्तान से होगा और भारत अपने इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। शहनाज शेख ने इस मैच से पहले बयान दिया। भारत और पाकिस्तान के बीच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम पर शाम सात बजे से हॉकी का मैच खेला जाएगा। गुरुवार को भारत ने क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम की टीम को हराया है।
क्या है पाक का 9/11
पाक के कोच शहनाज शेख ने इस मैच से पहले बयान दिया है, 'भारत के खिलाफ शनिवार को हम अपनी 9/11 रणनीति के साथ उतरेंगे।' इससे पहले कोई और कुछ समझता उन्होंने खुद ही साफ कर दिया कि उन्हें मालूम है कि इसके बाद लोगों का दिमाग किस ओर जा रहा है लेकिन दरअसल यह वह रणनीति है जिसके तहत खिलाड़ियों को मैदान पर उतारा जाएगा।
उन्होंने कहा, 'मुझे मालूम है कि 9-11 का नाम लेते ही लोगों का ध्यान किस तरफ जाता है। 9-11 से मेरा मतलब है कि हम भारत की टीम पर अपने नौ खिलाड़ियों को आक्रमण के लिए रखेंगे और दो खिलाड़ी डिफेंस में होंगे। इसलिए मैंने इसे 9-11 का नाम दिया है।'
शहनाज शेख उस टीम का हिस्सा थे जिसने वर्ष1972 में म्यूनिख ओलंपिक के दौरान सिल्वर मेडल जीता था।
9/11 का नाम आते ही लोगों को 11 सितंबर 2001 में अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकवादी हमले की याद आ जाती है। इसलिए जैसे ही शहनाज ने इसका जिक्र किया, उन्होंने इस पर अपना स्पष्टीकरण भी दिया।
एशियन गेम्स में भारत ने हराया था पाक को
वहीं पाक के कोच शहनाज शेख की मानें तो हॉकी के इस नॉकआउट टूर्नामेंट में भारत-पाक का आमना सामना होना दोनों देशों के लिए काफी अच्छा होगा।वह कहते हैं कि उन्हें इस बात को लेकर काफी खुशी है कि हॉकी के जरिए दोनों देश एक साथ आएंगे और यह दोनों देशों की हॉकी के लिए भी काफी अच्छी बात होगी।
आठ देशों वाले चैंपियस ट्रॉफी टूर्नामेंट के साथ ही भारत दो माह में दूसरी बार पाक से भिड़ेगा। इससे पहले इंचियॉन में हुए एशियन गेम्स में भारत ने पाक को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। वहीं दूसरे मैच में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ओलंपिक चैंपियन जर्मनी के सामने होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
