पाक का धाकड़ बल्लेबाज बोला- कोहली महान बल्लेबाज हैं, मेरी तुलना उनसे मत करो
नई दिल्ली। विराट कोहली मौजूदा समय में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं। भारत ही नहीं दुनिया के सभी क्रिकेट फैंस ऐसा मानते हैं। भारत का चिर प्रतिद्वंदी देश पाकिस्तान के बड़े से बड़े खिलाड़ी ऐसा मानते हैं। अभी हाल ही में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने विराट कोहली को दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज बताया था। इसी क्रम में अब पाकिस्तान के ही युवा बल्लेबाज बाबर आजम ने विराट कोहली को महान बल्लेबाज बताया है।
|
'पाकिस्तान का विराट कोहली कहा जाए तो'
बाबर आजम रविवार को ट्वीटर पर सवालों के जवाब दे रहे थे। एक फैन ने उनसे पूछा कि उन्हें ''पाकिस्तान का विराट कोहली'' कहा जाए तो आपको कैसा लगेगा।
|
कोहली महान बल्लेबाज हैं, मैंने तो शुरूआत की है
अपने फैन के इस सवाल का बाबर आजम ने शानदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा- "कोई तुलना नही है। विराट कोहली महान बल्लेबाज हैं और मैंने तो अभी शुरुआत ही की है लेकिन मैं खुद को पाकिस्तान का बाबर आजम कहलवाना पसंद करुंगा।"
|
न पिज्जा न बिरयानी
एक यूजर ने बाबर से पूछा- आपको बिरयानी या पिज्जा अच्छा लगता है? हालांकि बाबर ने कहा कि उन्हें दोनों ही पसंद नहीं हैं।
|
सरफराज प्लेयर्स को डांटते हैं?
एक यूजर ने पूछा कि- सुना है सरफराज बहुत डांटते हैं प्लेयर्स को, कभी आपको पड़ी? जिसका जवाब बाबर ने दिया- ऐसा कुछ भी नहीं है भाई...आपको ये सब कौन बताता है भाई?
|
कश्मीर तो हमारी जान है
एक यूजर ने लिखा- हम कश्मीरियों को कब जवाब मिलेगा? जिसके बाद बाबर ने रिप्लाई किया- भाई कश्मीर को हमारी जान है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
