Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC की टेस्ट रैंकिंग में अश्विन व जडेजा शीर्ष दो स्थान पर पहुंचे

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ शानदार 4-0 से टेस्ट सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया की टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर कायम है। वहीं ताजा आईसीसी की रैंकिंग में अश्विन पहले नंबर पर जबकि जडेजा दूसरे नंबर पहुंच गए हैं।



1974 में पहुंचे थे पहले पहली बार
ताजा रैंकिंग में जडेजा को 66 प्वाइंट मिले जिसके चलते उन्हें आठ स्थानों का लाभ हुआ। यह दूसरी बार है जब शीर्ष दो स्थानों पर भारत के दो गेंदबाज पहुंचे हैं। इससे पहले 1974 में बिशन सिंह बेदी और भागवत चंद्रशेखर पहले व दूसरे स्थान पर पहुंचे थे।

इसे भी पढ़े- VIDEO: नायर की बल्‍लेबाजी का मुरीद हुआ अंग्रेज, पहन ली टीम इंडिया की जर्सी

जडेजा व अश्विन की श्रेष्ठ प्रदर्शन
जडेजा ने आखिरी टेस्ट मैच में 154 रन देकर 10 विकेट हासिल किए थे और पूरी श्रंखला मे 26 विकेट अपने नाम किए। वहीं अश्विन ने 28 विकेट लिए और भारत की 4-0 की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़े- एक बार फिर से सहवाग ने अपने ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

नायर व राहुल की रैंकिंग में भी सुधार
वहीं आईसीसी की रैंकिंग में केएल राहुल और करुण नायर को भी काफी बढ़त मिली है। राहुल को 199 रनों की बेहतरीन पारी के चलते 29 स्थानों का लाभ हुआ और वह 51वें नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि करुण नायर 303 रनों की पारी की बदौलत 122 स्थानों का लाभ मिला और वह 55वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+