For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत-इंग्लैंड मैच के दौरान पाक समर्थक ने गाया भारतीय राष्ट्रगान, VIDEO हुआ वायरल

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में हुआ अपने आप में काफी अनोखा था। जिस तरह से इस मैच के ऊपर अन्य टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस भी दांव पर लगे थे उसको देखते हुए यह मैच बहुत खास बन गया। खासकर तमाम पाकिस्तानी फैंस इस मुकाबले में भारत के लिए जीत की ना केवल दुआ कर रहे थे बल्कि पूरे उत्साह के साथ इसी तरह से सपोर्ट कर रहे थे जैसे की टीम इंडिया उनकी अपनी ही टीम हो। इस दौरान ना केवल सोशल मीडिया पर पाक फैंस ने अपना व्यापक समर्थन भारत के लिए दिखाया बल्कि बर्मिंघन के मैदान पर भी पाक फैंस का सहयोग भारत को बखूबी मिलता रहा।

इसकी बानगी मिलनी तभी शुरू हो गई थी जब टीम इंडिया टॉस के बाद मैदान में राष्ट्रगान के लिए उतरी थी। जैसे ही भारत का राष्ट्रगान जन-गण-मन..शुरू हुआ वैसे ही स्टेडियम में मौजूद भारतीय समर्थकों के साथ पाक फैंस भी उठ खड़े हुए और इनमे से कई ऐसे भी थे जो भारतीय राष्ट्रगान की धुन से धुन मिलाते हुए गा भी रहे थे। ऐसे ही एक पाक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह फैन ना केवल राष्ट्रगान गा रहा है बल्कि इसको गाते हुए उसकी भाव-भंगिमाओं में उमड़ा हुआ जोश भी साफ देखा जा सकता है। आप वीडियो नीचे देख सकते हैं। गौरतलब है कि टीम इंडिया के कप्तान कोहली ने भी मैच से पहले यह कहा था कि आज के दिन भारतीय टीम को पाकिस्तान से सपोर्ट मिल रहा है। ऐसा पल क्रिकेट कि दुनिया में विरला ही है।

हालांकि भारत यह मैच जीत नहीं सका और इंग्लैंड ने भारत का अपराजेय क्रम भी तोड़ दिया। इसके बावजूद क्रिकेट के मैदान परिस्थितियों के बहाने से ही सही, ऐसी एकजुटता काफी सराहनीय है। आपको बता दें कि पाकिस्तान के सामने अब सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते और भी ज्यादा जटिल हो गए हैं। उसको ना केवल बांग्लादेश के खिलाफ अपना अंतिम लीग जीतना है बल्कि यह भी दुआ करनी है कि न्यूजीलैंड अपने मैच में इंग्लैंड को हरा दे।

Story first published: Monday, July 1, 2019, 17:58 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+