अनुष्का को लेकर विराट की कही गई बात बनी गोल्डन ट्वीट ऑफ 2016
नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर अपने शानदार खेल के लिए जाने वाले टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान और भारतीय बल्लेबाज को गुस्सा कम आता है। उन्हें हमेशा अपने कूल अंदाज और साथियों में जोश भरते हुए देखा जा सकता है। पर जब उन्हें गुस्सा आता है तो एक साथ ही सबको लपेट लेते हैं।
ऐसा ही तब हुआ था जब सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर अनुष्का शर्मा को ट्रॉल करवाया जाना शुरु कर दिया गया था। ये वाकया टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान मार्च का है। 28 मार्च का विराट कोहली ने ट्वीट करके उन सब पर तंज कसा जो अनुष्का शर्मा को नॉन स्टॉप ट्रॉल करवाते थे। उन्होंने लिखा कि मुझे उन लोगों पर शर्म आती है जो अनुष्का शर्मा को लगातार ट्रॉल करवाते हैं। उन्होंने कहा कि अनुष्का से मुझे सिर्फ पॉजिटिविटी ली मिलती है।
ट्वीटर इंडिया ने विराट कोहली के इस ट्वीट को गोल्डन ट्वीट ऑफ द इयर के अवॉर्ड से नवाजा है। इस ट्वीट को 40,000 लोगों ने ट्वीट किया और 12,000 लोगों ने इस पर रिप्लाइ किया। वहीं 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे फेवरेट के रूप में चुना।
विराट कोहली के इस ट्वीट को गोल्डन ट्वीट ऑफ 2016 चुने जाने पर ट्वीटर साऊथ एशिया और इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर माया हरि ने कहा कि ट्वीटर एक तरह से इस बात को बताता है कि भारत में किस तरह की बातचीत हो रही है। इस प्लेटफॉर्म पर अच्छे और दूसरे बहुत तरह की बातचीत होती है। ऐसे में यह देखना बहुत सुखद था कि विराट कोहली ट्वीटर पर एक ऐसी आवाज बन कर आए जिससे साफ दिखा कि वो आवाज महिलाओं की सुरक्षा और उनके बचाव के लिए उठाई गई थी। यह बहुत ही बेहतरीन ट्वीट था।
Shame on people for trolling @AnushkaSharma non-stop. Have some compassion. She has always only given me positivity pic.twitter.com/OBIMA2EZKu
— Virat Kohli (@imVkohli) March 28, 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

