धर्मशाला वनडे: इस कीवी गेंदबाज ने फेंकी इतनी तेज गेंंद कि टूट गया अजिंक्य रहाणे का बल्ला
नई दिल्ली। धर्मशाला के खूबसूरत मैदान में रविवार को खेले गए भारत-न्यूज़ीलैंड वनडे क्रिकेट सीरीज के पहले मैच में एक गेंद पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर किसी ने दांतों तले उंगली दबा ली। यह वाकया तब हुआ जबकि भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी।
टूट गया इस सलामी बल्लेबाज का बल्ला
दरअसल, हुआ यूं कि न्यूजीलैंड के एक तेज गेंदबाज की गेंद पर भारत के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का बल्ला ही टूट गया! भारतीय पारी के दूसरे ओवर में कीवी गेंदबाज डग ब्रेसवेल अपने ओवर की चौथी गेंद फेंक रहे थे।
गेंद की स्पीड थी काफी ज्यादा
इस गेंद की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि बल्ले से संपर्क में आते ही अजिंक्य रहाणे के बैट का निचला हिस्सा टूटकर दूर जा गिरा। हालांकि, उस गेंद पर रहाणे ने एक रन लिया।
मेरठ: शामली गैंगरेप पीड़िता को कोर्ट जाते वक्त मारीं गोलियां, हालत नाजुक
परफेक्ट नहीं रही रहाणे की टाइमिंग
इस हैरतअंगेज कारनामे को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित था। एक पल को तो खुद अजिंक्य रहाणे को ही यह समझ नहीं आया कि उनके साथ हुआ क्या है। रहाणे की टाइमिंग इस गेंद पर परफेक्ट नहीं बैठी और जब उन्होंने अपने टूटे हुए बल्ले की तरफ देखा तो उन्हें पूरा माजरा समझ आ गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
