पर्थ में रंग ला रहा है धोनी-कोहली का दोस्ताना, खेल रहे हैं सेल्फी-सेल्फी
पर्थ। शनिवार को भारत की भिड़ंत यूएई से होने वाली है लेकिन इस मुकाबले से ठीक पहले कप्तान धोनी और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के बीच अच्छी ट्यूनिंग देखी जा रही है जिसके कारण उन लोगों के मुंह बंद हो गये हैं जो यह कह रहे थे कि दोनों के बीच के रिश्ते सही नहीं हैं और विराट के ही कारण धोनी ने टेस्ट मैचों से संन्यास लिया है।
एबीपी न्यूज की एक्सक्लूसिव तस्वीरें कहती हैं कि दोनों ही सितारों के बीच में सब कुछ नार्मल है और दोनों के बीच में अगर कोई रिश्ता है .. तो वो है दोस्ती का। हाल ही में दोनों में साथ में पर्थ की गलियों में खूब घुमाई की है और अपने फैन्स के कहने पर दोनों ने साथ में सेल्फी भी खिंचवाई है। आप खुद ही वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह दोनों खिलाड़ी आपस में खुश हैं और सेल्फी खिंच रहे हैं।
खबर के मुताबिक विराट और धोनी साथ में अक्सर देख जा रहे हैं, कभी दोनों साथ में लंच करते नजर आते हैं तो कभी दोनों साथ में शॉपिंग करते दिखते हैं इसलिए इन दिनों पर्थ में दोनों की दोस्ती के भी खूब चर्चे हो रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
