
सना मीर दुनिया की नंबर एक महिला गेंदबाज:
आइसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान की सना मीर दुनिया की नंबर एक महिला गेंदबाज बन गईं। सना पाकिस्तान की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है। वो 663 अंक से साथ गेंदबाजी रैंकिंग में पहले नंबर पर हैं जबकि दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की मेगन स्कट 660 अंक के साथ मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका की मेरिजाने कैप 643 अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
|
सना ने जताया आभार:
अपनी इस उपलब्धि के बाद सना मीर ने ट्वीट कर टीम के साथी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और आइसीसी का धन्यवाद अदा किया।

धोनी फेवरेट क्रिकेटर:
सना पाकिस्तान महिला वनडे और टी 20 टीम की कप्तान रह चुकी हैं। अपने फेवरेट क्रिकेटर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी उनके सबसे पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर हैं। इसके अलावा उन्होंने धौनी के साथ-साथ इमरान खान का भी नाम लिया। यानी उनका कहना था कि वो इमरान खान को भी एक क्रिकेटर के तौर पर बेहद पसंद करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
