पाक के टेस्ट स्टार सऱफराज के निकाह में यूपी का तड़का

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेट कीपर सरफराज अहमद की पिछले दिनों कराची हुई शादी में उत्तर प्रदेश का तड़का लगा। उत्तर प्रदेश के इटावा से उसके मामू महमूद भाई और दूसरे बहुत से रिश्तेदार निकाह में पहुंचे।

सऱफराज अहमद ने जिम्बाव्बे की टीम के पाकिस्तान में आने के चलते अपनी शादी तारीख को आगे कर लिया था। पहले उनका निकाह जून में होना था। सऱफराज की अम्मी अकीला बानू इटावा से संबंध रखती हैं। सऱफराज के मामू महमूद भाई कराची में खासतौर पर पहुंचे शादी में हिस्सा लेने के लिए।

ननिहाल इटावा में

बता दें सऱफऱाज पाकिस्तान की टीम के नियमित सदस्य है। उनकी ननिहाल इटावा में ही है। उनकी अम्मी निकाह से पहले इटावा में ही रहती थीं। सरफराज के मामू का सारा कुनबा इटावा में ही रहता है। सरफराज अहमद के मामू महमूद भाई उसके अंतर राष्ट्रीय मैचों पर नजर रखते हैं। सऱफराज खुद अपनी ननिहाल इटावा आ चुका है। उस वक्त उसकी उम्र चार की थी।

भारत से संबंध

दरअसल पाकिस्तान के बहुत से खिलाड़ियों का भारत से सीधा संबंध है। जावेद मियांदाद गुजरात के नवसरी शहर से है। इमरान खान की मां जालंधर से थी। हनीफ मोहम्मद, मुश्ताक मोहम्मद और सादिक मोहम्द जूनागढ से थे। इसी तरह से लाला अमरनाथ लाहौर से थे। सलीम दुर्रानी का जन्म कराची में हुआ था।

Story first published: Friday, May 22, 2015, 9:53 [IST]
Other articles published on May 22, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+