खेलों के लिए सरकारी बजट अपर्याप्त: कपिल
नई दिल्ली, 15 फरवरीः पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने आज कहा कि सरकार खेलों के लिए पर्याप्त मात्रा में धन का आवंटन नहीं कर रही है और खेलों के प्रति सरकार की यह उदासीनता चिंता की बात है.
कपिल ने पेईचिंग में पैरालंपिक खेलों के लिए बीएचपी बिलिटान के भारतीय टीम के प्रायोजक की घोषणा के अवसर पर यहां संवाददाताओं से कहा कि अब खेल केवल खिलाड़ियों के लिए ही महत्वपूर्ण रह गया है. उन्होंने कहा कि सरकारी बजट खेलों के लिए अपर्याप्त हैं, हालांकि अब बहुत सी कंपनियां खेलों के प्रायोजन के लिए सामने आ रही है जो खिलाड़ियों के लिए अच्छी बात है.
कपिल ने कहा कि हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व करना चाहिए, क्योंकि वे अच्छा प्रदर्शन कर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर देते हैं.उन्होंने कहा कि देश में टेनिस खेलने वाली लड़कियों की संख्या बहुत कम है लेकिन ऐसे में भी हमारे देश में अगर सानिया मिर्जा जैसी खिलाड़ी सामने आती है तो यह वाकई काबिले तारीफ है.
उन्होंने केवल क्रिकेट पर ही अरबों रुपये खर्च करने वाली कंपनियों से देश में अन्य खेलों पर भी धन खर्च करने का आग्रह किया ताकि इन खेलों का भी विकास हो सके.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications