गिल ने की हॉकी टीम की प्रशंसा
नयी दिल्ली,20 मईः केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री एम एस गिल ने मलेशिया में सुलतान अजलान शाह कप हाकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है। भारत इस टूर्नामेंट के फाइनल में अर्जेन्टीना से 1-2 से हार कर रनरअप रहा।
गिल ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा"हमारे खिलाडियों ने फाइनल में जैसा जुझारू प्रदर्शन किया उससे मैं बहुत प्रभावित हूं। वे निर्धारित समय में मैच को 1-1 से बराबर रखने में सफल रहे मगर बदकिस्मती से अतिरिक्त समय में हार गए।"
उन्होंने कहा" मैं टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन पर भारतीय खिलाडियों को बधाई देता हूं, उन्होंने बहुत अच्छा खेल दिखाया है और मैं उनसे मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।" गिल ने कहा कि भारतीय खिलाडियों ने संघर्ष करने की जैसी क्षमता का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन किया वह पहले उनमें दिखाई नहीं दी थी।
उन्होंने कहाकि शुरुआत में हमारी टीम ने कुछ मैच गंवा दिए, लेकिन अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए वह 12 साल बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। इससे पता चलता है कि उनमें संघर्ष करने का कितना माद्दा है।
गिल ने कहा"जीत और हार तो खेल के हिस्से होते हैं, एक जीतता है तो दूसरा हारता है ।" इस टूर्नामेंट में हमारे खिलाडी खिताब लाने से चूक गए, लेकिन मुझे भरोसा है कि अगले टूर्नामेंट में कामयाबी उनके कदम चूमेगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications