सचिन तेंदुलकर हो सकते हैं रियो ओलंपिक के ब्रांड अंबेसडर
नई दिल्ली। क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर रियो में होने वाले ओलंपिक के ब्रांड अंबेसडर हो सकते हैं। भारतीय ओलंपिक संघ ने सलमान खान को गुडविल अंबेसडर नियुक्त किया है, लेकिन विवाद को बढ़ता देख संघ ने सचिन तेंदुलकर की ओर रुख किया है।
बिजली की समस्या बनी खिलाड़ियों की ओलंपिक की राह में रोड़ा
आईओए ने सचिन तेंदुलकर को ओलंपिक के लिए ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किये जाने के लिए संपर्क किया है। हालांकि सचिन तेंदुलकर ने अभी तक इस पर अपनी सहमति नहीं दी है। सचिन तेंदुलकर को देश में खेल का सबसे आईकन मानना जाता है। ऐसे में ओलंपिक अभियान में उनका नाम जुड़ने से भारत में ओलंपिक अभियान को एक नया मुकाम मिलेगा।
सचिन तेंदुलकर ने 2014 में सरिता देवी के निष्कासन को रद्द कराने में अहम भूमिका निभायी थी ऐसे में सचिन तेंदुलकर को ब्रांड अंबेसडर बनाये जाने से खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ेगा। भारतीय ओलंपिक संघ ओलंपिक अभियान के लिए अधिक से अधिक राजस्व जुटाने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में आस्कर अवॉर्ड विनर ए आर रहमान को भी ओलंपिक अभियान में जोड़ने की आईओए कोशिश कर रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
