फिर से फिक्सिंग के साए में पाक क्रिकेट? कप्तान सरफराज से सटोरिए ने किया संपर्क
दुबई। पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर एक बार फिर से फिक्सिंग का साया मंडराया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच यूएई में खेले गए तीसरे वनडे से पहले एक सटोरी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद से संपर्क किया जिसके बाद सरफराज ने फौरन इस बात की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दे दी।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी इस मामले पर जानकारी दी है। पीसीबी ने कहा है कि टीम के एक बड़े खिलाड़ी से सटोरियों ने संपर्क साधने की कोशिश की। इस मामले की जांच अब एंटी करप्शन यूनिट को सौंप दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह संदिग्ध व्यक्ति सभी खिलाड़ियों को जानता है और साथ ही यह यूएई का निवासी भी बताया गया है। बता दें कि जिस भी खिलाड़ी से फिक्सिंग के लिए संपर्क किया गया उस खिलाड़ी के नाम का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है लेकिन मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ही हैं।
बता दें कि हाल ही में फिक्सिंग को लेकर कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर पीसीबी ने कड़ा रुख आपनाया हुआ है। हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में फिक्सिंग में शामिल शरजील खान, खालिद लतीफ पर 5 साल का बैन लगा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
