Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020 : अनिल कुंबले फिर बन सकते हैं कोच, इस टीम की खुलेगी किस्मत

नई दिल्ली। आईपीएल 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होने जा रही है। सभी फ्रेंचाइजियां अपना बजट बनाकर बड़े क्रिकेटरों को खरीदने की होड़ में दिखाई देंगी। लेकिन बात सिर्फ खिलाड़ियों को खरीदने की ही नहीं, बल्कि टीम का कोच स्टाफ कैसा है, यह भी देखने के लायक रहेगा। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रह चुके अनिल कुंबले इस बार आईपीएल में कोच की भूमिका निभाते दिख सकते हैं। अटकलें हैं कि कुंबले खिताब पाने की चाहत लगाई बैठी किंग्स इलेवन पंजाब टीम के लिए मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे।

कोच की तलाश में है पंजाब

कोच की तलाश में है पंजाब

रिपोर्ट के अनुसार अनिल कुंबले आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के हेड कोच बन सकते हैं। अगर सब सही रहा तो फिर आईपीएल 2020 में ही अनिल कुंबले ये जिम्मेदारी संभाल लेंगे। आईपीएल 2019 में किंग्स इलेवन पंजाब के कोच रहे माइक हेसन ने इस टीम का साथ छोड़कर बेंगलुरू का हाथ थाम लिया है। ऐसे में तब से पंजाब की टीम नए कोच की तलाश में जुटी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में जल्द ही अंतिम फैसला लेने के लिए फ्रेंचाइजी के बोर्ड मेंबर अगले कुछ ही दिनों में मुंबई में एक बैठक करेंगे। इस दौरान अनिल कुंबले खुद भी फ्रेंचाइजी मालिकों से मिलकर डील को अंतिम रूप दे सकते हैं।

पहले भी निभा चुके हैं भूमिका

पहले भी निभा चुके हैं भूमिका

यह कोई नहीं बात नहीं होगी जब कुंबले आईपीएल में किसी टीम के लिए काम करेंगे। इससे पहले कुंबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के कोच और मेंटर रह चुके हैं। कुंबले साल 2013 से 2015 के बीच तीन साल तक मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे। उनके कार्यकाल में टीम ने 2013 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता तो 2015 में दूसरी बार ये प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की।

अश्विन हो सकते हैं रिटेन

अश्विन हो सकते हैं रिटेन

रिपोर्ट के अनुसार, अगर कुंबले कोच बन जाते हैं तो फिर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पंजाब टीम के साथ बने रहेंगे। कुबंले की पसंद एक स्पिनर के ताैर पर अश्विन हैं। ऐसे में इस बात की उम्मीद कम ही है कि वो अश्विन को किसी और टीम में जाने देंगें। लेकिन खबरें यह भी हैं कि अश्विन दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होंगे। खैर, अंतिम फैसला क्या रहेगा, यह नीलामी के दिन ही पता लगेगा।

Story first published: Wednesday, October 2, 2019, 16:57 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+