बाबर आजम पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का बड़ा बयान, कहा- कोहली से तुलना जल्दबाजी
नई दिल्ली। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को लेकर आये दिन चर्चा होती रहती है कि कौन सा प्लेयर ज्यादा बेहतर है। इंग्लैंड के खिलाड़ी आदिल राशिद समेत कुछ दिग्गजों का मानना है कि मौजूदा समय में बाबर आजम दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं, जबकि दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि विराट कोहली नंबर 1 बल्लेबाज हैं। वहीं इस मुद्दे को लेकर पाकिस्तान पूर्व कप्तान यूनुस खान ने भी अपनी राय दी है।
यूनुस खान का मानना है कि विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना कम से कम 5 सालों तक नहीं होनी चाहिये। टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के लिये सबसे शानदार बल्लेबाजों में शामिल यूनुस खान का मानना है कि भारतीय कप्तान ने 'हर तरह की परिस्थितियों' में खुद को साबित किया है जबकि बाबर आजम को पाकिस्तान के लिये ऐसा करना बाकी है।
और पढ़ें: जब सचिन को आउट करने के बाद काफी दुखी हुए थे शोएब अख्तर, कोहली को बताया लकी
उन्होंने कहा, 'विराट कोहली के पास बाबर आजम से ज्यादा अनुभव है। उनके पास टॉप लेवल का क्रिकेट खेलने का कम से कम पांच साल का अधिक अनुभव है और वह अपने करियर के टॉप पर हैं। विराट को बाबर से कहीं अधिक अनुभव मिला है और उसने हर तरह के हालात का सामना किया है और खुद को साबित भी किया है। कोई भी आसानी से 70 अंतर्राष्ट्रीय शतक नहीं बना सकता और यह उसके स्तर और क्षमता का सबूत है। उसने प्रत्येक हालात और सभी विरोधी टीमों के खिलाफ रन बनाए हैं।'
बाबर आजम के बारे में बात करते हुए यूनुस खान का मानना है कि पाकिस्तान वनडे क्रिकेट को अभी भी लंबा रास्ता तय करना है।
और पढ़ें: युवराज ने तोड़ी अफरीदी से दोस्ती, बताया कैसे शुरु करेंगे करियर की दूसरी पारी
उन्होंने कहा, 'बाबर आजम लगभग 5 साल से ही टॉप स्तर का क्रिकेट खेल रहे हैं। सभी तीनों फॉर्मेट में उनका बल्लेबाजी औसत काफी प्रभावशाली है और वह लगातार बेहतर हो रहा है। आप उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखो और आप भी कहेंगे कि उनमें वह सभी गुण हैं जो कोहली में अपने करियर की शुरुआत में थे।'
आपको बता दें कि विराट कोहली ने अब तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक लगाने का कारनामा किया और खेल के तीनों ही प्ररूपों में उनकी औसत 50 से ज्यादा है। इस दौरान कोहली ने 20 हजार से ज्यादा रन भी बना लिये हैं जबकि बाबर आजम के नाम तीनों फॉर्मेट में 6680 रन दर्ज हैं। हालांकि उन्होंने कोहली की तुलना में काफी कम मैच खेले हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
