'मिस्ट्री गर्ल' से न्यूड मांगता था पाकिस्तानी खिलाड़ी, अब कर रहा ब्लैकमेल, सामने आई पूरी चैट
नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का नाम हमेशा से रहा है फिर चाहे वो उनके टैलेंट को लेकर हो या विवादों में फंसते रहने की उनकी पुरानी आदत से। पाकिस्तानी खिलाड़ी कभी मैच फिक्सिंग, कभी कोच से बदतमीजी तो कभी महिलाओं के साथ अपने रवैये के लिये विवादों में आते रहते हैं। अब इस लिस्ट में पाकिस्तान के एक और खिलाड़ी शादाब खान का नाम शामिल हो गया है, जिन पर दुबई की रहने वाली अशरीना साफिया ने न्यूडस मांगने को लेकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
और पढ़ें: Ranji में नहीं मिला खेलने का मौका तो तीनों बच्चों को बनाया क्रिकेटर, आज मचा रहे धमाल
पाकिस्तान के लेग स्पिन गेंदबाज शादाब खान को लेकर अशरीना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो, फोटो और चैट को भी पोस्ट किया जिसमें वो अपने दावे को पुख्ता करती नजर आ रही हैं।
और पढ़ें: IND vs NZ: भारत का सूपड़ा साफ होने के बावजूद खुश हैं विराट कोहली, इस पर फोड़ा हार का ठीकरा

इंस्टाग्राम पर साफिया ने शेयर की तस्वीरें
दुबई की रहने वाली अशरीना साफिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट के जरिये पाकिस्तानी खिलाड़ी शादाब खान पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
अशरीना ने अपनी पोस्ट में बताया कि मीडिया में आजकल काफी अटकलें चल रही हैं कि मेरे और शादाब के बीच काफी कुछ चल रहा है जो कि मेरे परिवार को भी प्रभावित कर रही हैं। इसलिये आज मैं इस पोस्ट के जरिये सच्चाई बताना चाहती हूं।
साफिया ने बताया कि वो और शादाब खान मार्च 2019 में एक दूसरे के दोस्त बने थे और क्रिकेट विश्व कप के दौरान दोनों की नजदीकीयां बढ़ गई। साफिया ने दावा किया कि वो शादाब के मैच देखने और उनके साथ समय बिताने के लिये 15 हजार यूएस डॉलर से ज्यादा खर्च कर चुकी हैं।
|
ब्लैकमेल कर न्यूड लीक करने की दे रहा है धमकी
साफिया ने दावा किया कि मैंने शादाब को इतना प्यार किया लेकिन बावजूद उसके कई महिलाओं के साथ नाजायज संबंध हैं। जैसे ही एक पाकिस्तानी रिपोर्टर ने हमारी फोटो वायरल की उसके बाद से शादाब ने मुझसे कई अलग-अलग नंबर्स और अकाउंट के जरिये बात करने की कोशिश की और धमकी दी की अगर यह बात किसी को पता चली तो वह सोशल मीडिया पर मेरे न्यूडस लीक कर देगा।
| |
शादाब ने की बरगलाने की कोशिश, कहा- खुद को बता दो फैन
साफिया ने दावा किया कि फोटो वायरल होने के बाद शादाब ने उनसे कहा कि वो उनके रिश्ते के बारे में किसी को कुछ ना बताएं और उन दोनों के बीच जो कुछ चल रहा है उसे पब्लिक ना करे। वह उन्हे लगातार यह समझाने की कोशिश करते रहे कि उनके बीच जो कुछ भी था वह सच बस उसे पब्लिक न करें, खुद को एक फैन या दोस्त बता दें।
अशरीना ने कहा कि जब उन्होंने इससे इंकार किया तो शादाब ने उन्हें धमकाना शुरु कर दिया कि वो उनके प्राइवेट पलों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लीक कर देंगे, इसलिए अगर कोई भी उनके बारे में पूछे तो वो बोलें कि वो उनकी बस एक फैन हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
