बीसीसीआई की प्रशासनिक कमेटी से रामचंद्र गुहा ने इस्तीफा दिया
नई दिल्ली। जाने माने इतिहासकार और लेखक रामचंद्रगुहा ने बीसीसीआई की प्रशासनिक पैनल से इस्तीफा दे दिया है। रामचंद्र गुहा ने व्यक्तिगत वजहों का हवाला देते हुए इस पैनल से इस्तीफा दिया है। रामचंद्र गुहा को सुप्रीम कोर्ट ने इसी वर्ष जनवरी माह में बीसीसीआई की प्रशासनिक पैनल का सदस्य नियुक्त किया था। लेकिन आज गुहा ने अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा बीसीसीआई के अध्यक्ष विनोद राय को सौंप दिया है, विनोद राय को भी सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्त किया था।
रामचंद्र गुहा जोकि बीसीसीआई की एडमिनिस्ट्रेटिव पैनल के सदस्य थे। उन्होने सुप्रीम कोर्ट को भी अपने इस्तीफे के बारे में जानकारी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने उनसे रजिस्ट्री के जरिए एक याचिका दायर करने को कहा है, जिसपर सुनवाई जुलाई माह में होगी। सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई के भीतर बड़ा फेरबदल किया था और अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से हटने का निर्देश दिया था। माना जा रहा है कि गुहा के इस्तीफे के पीछे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले के बीच का विवाद भी है, जिसकी वजह से चैंपियंस ट्राफी से ठीक पहले उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा है।
0
सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई के भीतर अनियमितता को खत्म करने के लिए नए प्रशासनिकों की नियुक्ति की थी। अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय सिर्के को उनके पद से हटाया गया था। इसके बाद इतिहासकार रामचंद्र गुहा, पूर्व सीएजी विनोद राय, पूर्व महिला क्रिकेटर डिआना इदुलजी और बैंकर विक्रम लिमये को बीसीसीआई में नियुक्त किया गया। रामचंद्र गुहा इतिहासकार हैं और उन्हें राजनीति, समाजशास्त्र, पर्यावरण और क्रिकेट के इतिहास के बारे में लिखने के लिए जाना जाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
