पाकिस्तान ने बांग्लादेश की जमीन में गाड़ा अपना झंडा, मचा बवाल तो दी ये सफाई

ढाका : पाकिस्तान 19 नवंबर को मेजबान टीम के खिलाफ बांग्लादेश में अपनी तीन मैचों की T20I सीरीज शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, सीरीज शुरू होने से पहले ही एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इसका कारण था पाकिस्तान द्वारा बांग्लादेश की धरती पर अपना झंडा लहराना। जब पाकिस्तान की टीम बुधवार को प्रैक्टिस कर रही थी तो उन्होंने पिच की साइड में अपना झंडा गाड़ा हुआ था। मेजबान देश ने पाकिस्तान के इस कदम की बिल्कुल भी सराहना नहीं की और उनके राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की टीम को उनके झंडे के साथ वापस भेजा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- कोहली-शास्त्री के युग में इन 3 खिलाड़ियों का क्रिकेट करियर लगभग हुआ खत्म

मचा बवाल तो दी ये सफाई

मचा बवाल तो दी ये सफाई

विवाद तब शुरू हुआ जब बांग्लादेश के लोगों ने अपनी धरती पर पाकिस्तान के झंडे को एक राजनीतिक संदेश के रूप में देखा क्योंकि वे अपनी स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती मना रहे थे। हालांकि, मेहमान देश के मीडिया मैनेजर ने कहा कि यह प्रथा उनके लिए नई नहीं है और वे सकलैन मुश्ताक के जमाने से ही ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड और टी20 विश्व कप के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान भी झंडे का इस्तेमाल किया गया था। बाबर आजम की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के मीडिया मैनेजर ने कहा, "यह हमारे लिए कोई नई बात नहीं है। सकलैन मुश्ताक के टीम में शामिल होने के बाद से यह कोचिंग देने का एक हिस्सा है। उन्हें लगता है कि झंडा लगाने से यह खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम करता है।"

बांग्लादेशी लोग हमारा उत्साह भी बढ़ाते हैं

बांग्लादेशी लोग हमारा उत्साह भी बढ़ाते हैं

हालांकि, इस मामले में जब बहुत बवाल मचा तो पीसीबी भी सामने आया और कहा कि प्रैक्टिस के समय झंडे को साथ रखना उनका काफी पुराना काम है। वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि उन्हें बांग्लादेश के लोगों से भारी समर्थन मिला है। कप्तान ने इस बात पर भी जिक्र किया कि कैसे वह हर कदम पर नई चीजें सीखते हुए हमेशा परफेक्ट होने की तलाश में रहता है।

बाबर ने कहा, "वे न केवल अपनी टीम का समर्थन करते हैं बल्कि वे हमें खुश भी करते हैं। हम जब भी ट्रेनिंग के लिए बाहर जाते हैं तो लोग बस में हमें देखकर हमारा उत्साह बढ़ाते हैं। इसलिए यह अच्छा है कि हमारी टी20 सीरीज के लिए 50 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति दी गई है। मैं दिन-ब-दिन परफेक्शन की तलाश में रहता हूं क्योंकि हर मैच के बाद आपको कुछ नया सीखने को मिलता है और सीखने की प्रक्रिया कभी रुकती नहीं है। मैं अपने द्वारा खेले गए हर मैच को देखता हूं और जो हुआ है उससे सीखता हूं।''

हार का गम भुलाकर उतरेंगे मैदान में

हार का गम भुलाकर उतरेंगे मैदान में

बता दें कि पाकिस्तान को आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अब पाकिस्तान की टीम उस हार का गम भुलाकर आगे की रणनीति बनाने पर जुटी हुई है। बांग्लादेश दाैरे पर पाकिस्तान तीन टी20आई तो दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। पहला टी20 मैच 19, दूसरा 20 तो तीसरा मैच 22 नवंबर को होगा। फिर 26 नवंबर से पहला टेस्ट शुरू होगा। उसके बाद आखिरी टेस्ट 4 दिसंबर से शुरू होगा। टी20आई सीरीज के सभी मैच ढाका में खेले जाएंगे तो पहला टेस्ट चट्टोग्राम तो दूसरा ढाका में होगा।

Story first published: Thursday, November 18, 2021, 17:58 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+