टी-20 विश्वकप में हिस्सा लेने आज शाम भारत आ सकती है पाक टीम
नई दिल्ली। विश्वकप में भारत-पाक के मैच को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। हालांकि पीटीआई को दिये अपने जवाब में कहा है कि उन्होंने बीसीसीआई, आईसीसी के जवाब को गृह मंत्रालय को भेज दिया है। ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि पाक टीम आज शाम को भारत आ सकती है।
टी-20 विश्वकप के लिए फेसबुक ने जारी किया खास फीचर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने पीटीआई से कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री, बीसीसीआई और आईसीसी ने सुरक्षा पुख्ता होने का पत्र उन्हें दिया है जिसे गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है। शहरयार खान ने उम्मीद जतायी है कि कुछ ही घंटों में इस पर फैसला आ सकता है।
टी-20 विश्वकप में टूट सकते हैं ये 5 रिकॉर्ड
उन्होंने कहा कि भारत के गृहमंत्री ने भी ने सुरक्षा का भरोसा दिया है, यह सभी सकारात्मक पहलू हैं। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान की टीम भारत रवाना होने के लिए तैयारी में जुटी है। माना जा रहा है आज शाम या रात तक पाक की टीम दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कर सकती है।
लाहौर और कराची में पुरुष और महिला टीम को रवाना होने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। आपको बता दें कि अगर पाक इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेता है तो उसे 15 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरना पड़ेगा। आईसीसी ने पहले ही मैच को धर्मशाला से कोलकाता स्थानांतरित करने का ऐलान कर दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
