और एक बार फिर से DRS बना गया 'धोनी रिव्यू सिस्टम'
पल्लेकल। भारत और श्रीलंका के बीच पांच वनडे मैच की सीरीज का तीसरा मैच पल्लेकल में खेला जा रहा है। भारत इस सीरीज में 2-0 से आगे है। कहने को तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हैं लेकिन कहीं न कहीं पूर्व कप्तान धोनी अभी भी ओनौपचारिक रूप से कप्तानी की भूमिका निभा रहे हैं।

DRS पर आखिरी फैसला धोनी से पूछकर लेते हैं विराट
दरअसल धोनी आज कल विकटों के पीछे से वो काम कर रहे हैं जिसमें वो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं। जी हां, दरअसल हम बात कर रहे हैं विकेट कीपिंग करते हुए गेंद को और बल्लेबाज के संपर्क को सही से परखना। तीसरे मैच के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी एकबार फिर DRS के बॉस साबित हुए। मैच में श्रीलंका को पहला झटका निरोशन डिकवेला के रूप में लगा। लेकिन ग्राउंड अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया, जिसके बाद विराट ने DRS ले लिया।

अंपायर जोइल विल्सन ने नहीं दिया आउट
निरोशन डिकवेला का विकेट 3.4 ओवर में गिरा, जब उन्हें जसप्रीत बुमराह ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों की अपील पर ग्राउंड अंपायर जोइल विल्सन ने उन्हें आउट नहीं दिया था।

जब धोनी की तरफ विराट ने मुड़कर देखा
जिसके बाद विराट ने बुमराह ने की तरफ देखा। बुमराह को खुद पर यकीन था उन्होंने विराट से रिव्यू के लिए कह दिया। हालांकि विराट को धोनी पर ज्यादा भरोसा था। उन्होंने धोनी से पूछा। इसके बाद धोनी ने भी अपनी ओर से रिव्यू के लिए ओके कह दिया। तब जाकर विराट ने रिव्यू मांगा।

और सही निकला धोनी रिव्यू सिस्टम
रिव्यू में साफ हो गया कि बॉल, बैट से नहीं लगी थी और सीधे जाकर मिडल स्टम्प पर लग रही थी। जिसके बाद अंपायर को डिकवेला को आउट देना पड़ा। वे 13 रन बनाकर आउट हुए। आपको बता दें कि धोनी अधिकतर मौकों पर डीआरएस लेने में विराट की मदद करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
