भारत की 'मार' का असर, श्रीलंकाई चयनकर्ताओं ने दिया इस्तीफा
कोलंबो। भारतीय टीम के हाथों बुरी तरह मार खाने के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट में बड़ा उथल-पुथल हुआ। जी हां, दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के खिलाफ चौथे वनडे मैच से पहले ही श्रीलंकाई चयनकर्ता समिति ने पद से इस्तीफा दे दिया है। पहले खबरें आ रहीं थीं कि भारत का श्रीलंका दौरा खत्म होने के बाद श्रीलंकाई चयनकर्ता अपना पद छोड़ देंगे। हालांकि लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे चयनकर्ताओं ने भारत का श्रीलंका दौरा खत्म होने से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एएफपी ने मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है कि पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या के नेतृत्व में पांच चयनकर्ताओं ने खेल मंत्री दयासिरी जयसेकरा को संयुक्त रूप से इस्तीफा सौप दिया है।
खबरों के मुताबिक चयनकर्ताओं ने ये फैसला भारत के हाथों पहले टेस्ट सीरीज फिर वनडे सीरीज हारने के बाद लिया है। गौरतलब है कि विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को पहले 3-0 से टेस्ट सीरीज में हराया और पांच वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है।
आपको बता दें कि पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या की अध्यक्षता में चयन समिति ने 1 मई, 2016 को पद संभाला था। जयसूर्या के अलावा पैनल के अन्य सदस्यों में रोमेश कालुविथराणा, रणजीत मदुरिसिंग, एरिक उपासशाह और असांका गुरुसिंघ श्रीलंकाई चयनकर्ता सिमित में शामिल थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
