कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष शहरयार खान ने दिसंबर में प्रस्तावित द्विपक्षयीय क्रिकेट सीरीज को भारत की तरफ से हरी झंडी नहीं मिलने की स्थिति में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और एशियाई क्रिकेट टूर्नामेंटों में भी भारत का बहिष्कार करने की धमकी दी है।
पिछले कुछ समय से सीमा पार पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन और पंजाब के गुरदासपुर में हुई आतंकवादी घटना के बाद दोनों देशों के रिश्ते और तनावपूर्ण हो गए हैं। हाल ही में बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने भी कहा था कि आतंकवाद और क्रिकेट साथ साथ संभव नहीं है।