डेविड मिलर और मोंडे जोंडेकी ने चुनी ऑल टाइम साउथ अफ्रीका XI
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का प्रकोप दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। कई देशों में लाॅकडाउन होने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मना है। खेल जगत पूरी तरह से ठप पड़ा है। ऐसे में क्रिकेटर्स ज्यादातर इन दिनों सोशल मीडिया पर अपना ज्यादा समय दे रहे हैं और अपने फैंस से रूबरू हो रहे हैं। कई क्रिकेटर्स अपने फेरवेट खिलाड़ियों के नाम बता रहे हैं तो कई ऑल टाइम इलेवन चुने रहे हैं। इसी बीच साउथ अफ्रीका के विस्फोटक ओपनर डेविड मिलर और मोंडे जोंडेकी ने भी अपनी ऑल टाइम साउथ अफ्रीका इलेवन चुनी है।

इसे बनाया कप्तान
डेविड मिलर ने टाॅप के 6 बल्लेबाजों को चुना है जबकि आखिरी 5 खिलाड़ी मोंडे ने चुने हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी इस ऑल टाइम इलेवन साउथ अफ्रीका इलेवन का कप्तान फाफ डू प्लेसी को बनाया है। साथ ही उन्हें नंबर-5 पर मध्यक्रम की जिम्मेदारी दी है।

ताहिर भी हुए शामिल
डेविड मिलर ने टॉप-6 खिलाड़ियों को चुनते हुए ओपनिंग की जिम्मेदारी क्विंटन डी कॉक और हाशिम अमला को दी गई है। नंबर-3 पर जैक कैलिस और नंबर-4 पर एबी डीविलियर्स को रखा है। नंबर-6 के लिए उन्होंने जेपी डुमिनी को चुना है। मोंडे ने 2 ऑलराउंडर खिलाड़ियों के तौर पर लांस क्लूजनर और शॉन पोलॉक को चुना है। वहीं 2 विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के तौर पर एलन डोनाल्ड और मखाया एनटीनी को रखा गया है। साथ ही दिग्गज लेग स्पिनर इमरान ताहिर को बतौर विशेषज्ञ स्पिनर टीम में जगह मिली है। इन दोनों खिलाड़ियों के द्वारा चुना गई इस टीम में डेल स्टेन को 12वें खिलाड़ी के रूप में रखा गया है।

ऐसी है ऑल टाइम साउथ अफ्रीका इलेवन
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), हाशिम अमला, जैक कैलिस, एबी डीविलियर्स, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), जेपी डुमिनी, लांस क्लूजनर, शॉन पोलॉक, एलन डोनाल्ड, मखाया एनटीनी, इमरान ताहिर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
