Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका के सामने 169 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

ब्रिजटाउन, 8 मई (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप में किंग्सटन ओवल मैदान पर शनिवार को खेले जा रहे एक मुकाबले में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से केविन पीटरसन 33 गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हुए। पीटरसन ने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। पीटरसन के अलावा कीसवेट्टर ने 41 रनों की पारी खेली जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे।

वहीं माइकल लंब तीन, पॉल कालिंगवुड 14, इयान मोर्गन ने 21, टिम ब्रेसनेन ने 13 और ल्यूक राइट शून्य रन बनाकर आउट हुए।

यह मुकाबला बेहद अहम है क्योंकि दोनों टीमें इस दौर में अपना-अपना पहला मुकाबला जीत चुकी हैं। इंग्लैंड ने गुरुवार को इसी मैदान पर खेले गए अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान को छह विकेट से पराजित किया था जबकि दक्षिण अफ्रीका ने उम्मीद के मुताबिक खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड को 13 रनों से हराया था।

दोनों टीमों के हिस्से में दो-दो अंक हैं और दोनों ही टीमें एक और जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान पक्का करना चाहेंगी। साथ ही साथ दोनों टीमें जीत का लय बरकरार रखना चाहेंगी क्योंकि क्रिकेट के इस संक्षिप्त स्वरूप में लगातार जीतते रहना बेहद अहम है।

अब तक खेले गए मुकाबलों के लिहाज से दोनों टीमों का पलड़ा बराबर दिख रहा है क्योंकि ग्रुप स्तर से लेकर अब तक दोनों टीमों ने दो-दो जीत हासिल की है जबकि एक मैच में दोनों को हार मिली है।

दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप-सी में अफगानिस्तान को हराया था जबकि उसे भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, इंग्लैंड ने अपने ग्रुप-डी की कमजोर टीम आयरलैंड तो हराया था जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उसे हार मिली थी। इस ग्रुप के दो मैचों का नतीजा डकवर्थ लेविस नियम के आधार पर निकला था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+