Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फखर जमान ने बताया- फाइनल मैच में कोहली और बुमराह ने किया था स्लेज

नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भारत के खिलाफ शतक लगाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान ने बड़ा खुलासा किया है। जमान ने एक समाचार वेबसाइट को बताया कि उन्हें भारतीय खिलाड़ियों ने स्लेज किया था। ओपनर बल्लेबाज फखर जमान ने बताया कि सबसे ज्यादा स्लेजिंग भारतीय कप्तान विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ने की। जमान ने भारतीय खिलाड़ियों द्वारा की गई स्लेजिंग के बारे में सभी बातें बताईं।

'अरे एक विकेट निकल जाएगा तो ये सरे आउट हो जाएंगे'
जमान ने बताया कि जब वह और अजहर अली क्रीज पर थे तो भारतीय कप्तान बार-बार स्लेजिंग कर रहे थे। फखर जमान के मुताबिक- 'जब मैं और अजहर अली क्रीज पर थे तब बहुत बातचीत हुई। विराट लगातार बोल रहे थे, 'अरे एक विकेट निकल जाएगा तो ये सरे आउट हो जाएंगे। बस एक निकालो जल्दी।'

'थोड़ा सामने भी रन बना ले'
यही नहीं जमान ने बुमराह के बारे में भी कहा कि उन्होंने भी स्लेजिंग की थी। जमान ने कहा 'बुमराह मुझे कैच आउट करा चुके थे, लेकिन वो नो बॉल थी। इसलिए वो भी बहुत बोल रहे थे। एक बार उन्होंने कहा, 'थोड़ा सामने भी रन बना ले। कब तक ऐसे खेलेगा?'

हालांकि सीमा में रहे भारतीय खिलाड़ी
हालांकि जमान ने भारतीय स्लेजिंग को दायरे में की गई स्लेजिंग कहा। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने किसी प्रकार की सीमा को नहीं लांघा। उन्होंने कहा- "इमानदारी से कहूं तो भारतीय खिलाड़ियों ने सीमा नहीं लांघी। ये पूरी स्लेजिंग क्रिकेट से संबंधित थी, जो कि अच्छा रहा। सभी अपनी टीम को जीतते देखना चाहते हैं और इसे हासिल करने के लिए वो वपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं।"

180 रनों से हराया था पाक ने भारत को
आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ पारी के चौथे ओवर में बुमराह ने जमान को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करा दिया था। लेकिन रीप्ले में वो नो बॉल दिखी। फखर जमान तब केवल 3 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे थे। जिसके बाद जमान ने शानदार शतक लगाया और पाकिस्तान को 300 के पार स्कोर बनाने में मदद की। जमान ने 106 गेंदों में 114 रन की पारी खेली थी। फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों के बड़े अंतराल से हराया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+