Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया तैयारः कर्स्टन

नई दिल्ली, 28 अक्टूबरः टीम इंडिया के कोच गैरी कर्स्टन ने यहां खुलकर ऐलान कर दिया कि आस्ट्रेलिया सीरीज में वापसी के लिए चाहे जितनी भी तैयारी कर ले, भारत बुधवार से यहां के फीरोजशाह कोटला मैदान में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है।

कर्स्टन ने भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत विपक्षी टीम की तैयारियों के बारे में न सोचकर अपनी ताकत के हिसाब से खेलने में यकीन रखता है और वह इस मैच को जीतने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि "हो सकता है कि आस्ट्रेलिया पलटवार की तैयारी में जुटा हो, लेकिन हम भी यहां पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।" भारत मोहाली टेस्ट में भारी जीत दर्ज करके चार मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुका है और दिल्ली टेस्ट को भी जीतने की सूरत में वह अपराजेय बढ़त हासिल कर लेगा।

भारत ने पिछली बार वर्ष 2001 में दुनिया की नंबर एक टीम आस्ट्रेलिया को 2-1 से पटखनी देकर बार्डर-गावस्कर ट्राफी पर कब्जा किया था। कर्स्टन ने कहा "भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें पूरी शिद्दत के साथ क्रिकेट खेलती हैं और यही कारण है कि इनके बीच मुकाबला हमेशा दिलचस्प होता है"।

दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज इन दोनों की भिड़ंत के दौरान आमने-सामने होते हैं। दोनों ही टीमों ने अब तक बहुत ऊंचे दर्जे की क्रिकेट खेली है जो कि विश्व क्रिकेट के लिए काफी अच्छी बात है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+