For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सरफराज अहमद नहीं दिला पाए पाकिस्तान को जीत, आस्ट्रेलिया ने 41 रनों से मारी बाजी

नई दिल्ली। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के 17वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान 41 रनों से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर (107) के शानदार शतक और एरोन फिंच (82) रन की अर्धशतकीय पारी की बदाैलत पाकिस्तान के सामने 308 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 45.4 ओवर में 266 रन पर सिमट गई। ये ऑस्ट्रेलिया की टूर्नामेंट में तीसरी जीत है, जबकि पाकिस्तान की 4 मैचों में दूसरी हार है।

1
43660

सरफराज अहमद ने जरूर 48 गेंदों में 40 रनों की पारी खेल जीत दिलाने की उम्मीद दिलाई लेकिन अन्य खिलाड़ियों का साथ नाम मिलने के कारण वह भी रन आउट होकर चलते बने। उनके रूप में पाकिस्तान का आखिरी विकेट गिरा। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने तीन, जबकि स्टॉर्क व रिचर्ड्सन ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, काउल्टर निले और एरॉन फिंच के हिस्से एक-एक विकेट आया। जीत के लिए 308 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर कमिंस ने फखर जमान को खाता खोले बगैर पवेलियन वापस लौटा दिया। इसके बाद पाकिस्तान को दूसरा झटका बाबर आजम के रूप में लगा।

फॉर्म में चल रहे बाबर 30 रन बनाने के बाद नाथन कुल्टर नाइल की गेंद पर फर्ग्यूसन के हाथों लपके गए। इमाम ने 75 गेंद पर 53 रन की पारी खेली। इमाम के आउट होने के बाद उनके दूसरे साझेदार मोहम्मद हफीज भी फिंच गेंद पर स्टार्क के हाथों लपके गए। उन्होंने 46 रन का पारी खेली। फिर शोएब मलिक खाता खोले बगैर कमिंस की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों लपके गए। आसिफ अली (5 रन) भी सस्ते में लाैटे। हालांकि हसन अली 15 गेंदों पर 32 रनों की धुआंधार खेली, जिसमें 3 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। इसके बाद वहाब रियाज ने उम्मीदें जगाई और आठवें विकेट के लिए सरफराज अहमद के साथ 64 रनों की साझेदारी कर डाली। लेकि वहाब भी 45 रन बनाकर चलते बने।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को कप्तान एरॉन फिंच और डेविड वार्नर की ओपनिंग जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की। फिंच ने 82 और वार्नर ने 107 रन बनाए। 111 गेंदों का सामना करने वाले वार्नर ने 11 चौके और एक छक्का जमाया। अपनी उम्दा पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।ऑस्ट्रेलिया का और कोई बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सका और पूरी टीम 49 ओवरों में 307 के स्कोर पर आउट हो गई। एक वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 223 रन था लेकिन टीम ने बाकी आठ विकेट 84 रन जोड़कर ही गंवा दिए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर ने पांच और शाहीन आफरीदी ने दो विकेट लिए।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद (w / c), शोएब मलिक, आसिफ अली, वहाब रियाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद अमीर
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, आरोन फिंच (सी), शॉन मार्श, स्टीवन स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन

Story first published: Wednesday, June 12, 2019, 23:06 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+