For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs PAK: रिजवान के अर्धशतक से पाकिस्तान मजबूत, सेमीफाइनल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल दुबई के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है, जहां पर कंगारू टीम के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आईसीसी नॉकआउट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली जीत की तलाश कर रही पाकिस्तान की टीम के लिये इस मैच में एक बार फिर कप्तान बाबर आजम (39) और मोहम्मद रिजवान (67) ने अच्छी शुरुआत दी और पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पाकिस्तान के इन दो दिग्गज बल्लेबाजों के चलते दूसरे सेमीफाइनल में बाबर आजम की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 176 रनों का स्कोर खड़ा किया जो कि इस मैदान पर एक चुनौती भरा स्कोर साबित हो सकता है।

और पढ़ें: 'टीम नहीं चयनकर्ताओं की गलती से बाहर हुआ भारत', आकाश चोपड़ा ने गिनाई सेलेक्शन की खामियां

ऑस्ट्रेलियाई टीम की इस मैच में गेंदबाजी में शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले के दौरान वह एक भी विकेट नहीं निकाल पायी। वहीं पाकिस्तान के लिये बाबर आजम (39) और मोहम्मद रिजवान (67) ने पावरप्ले में 47 रन जोड़ने के साथ ही पहले विकेट के लिये 71 रनों की साझेदारी कर डाली। ऑस्ट्रेलिया के लिये एडम जाम्पा ने बाबर आजम को वॉर्नर के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया।

और पढ़ें: कप्तान रोहित शर्मा को लेकर शाहिद अफरीदी ने दिया बड़ा बयान, खेल पर कोहली को दी नसीहत

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनें मोहम्मद रिजवान

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनें मोहम्मद रिजवान

बाबर आजम के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने थोड़ी वापसी करते हुए रनों की गति पर लगाम जरूर लगाई लेकिन मोहम्मद रिजवान ने अपनी दमदार बल्लेबाजी जारी रखी और टी20 प्रारूप में 11वां अर्धशतक पूरा किया और इस प्रारूप का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टी20 विश्वकप 2021 में तीसरा अर्धशतक लगाने के साथ ही मोहम्मद रिजवान ने एक कैलेंडर ईयर में अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के 1000 रन पूरे कर लिये और ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गये।

92.81 की औसत से बनाये हैं रन

92.81 की औसत से बनाये हैं रन

मोहम्मद रिजवान ने इस साल अब तक खेले गये 23 मैचों की 20 पारी में 92.81 की औसत से 1033 रन बनाने का कारनामा किया है, जिसमें उनके बल्ले से 10 अर्धशतक और एक शतक भी शामिल है। वहीं एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इस फेहरिस्त में मोहम्मद रिजवान के बाद उनके साथी और कप्तान बाबर आजम का नाम शामिल है जिन्होंने इस साल 23 मैचों की 20 पारियों में 826 रन पूरे कर लिये हैं। बाबर आजम ने भी 8 अर्धशतक और एक शतक लगाया है।

फखर जमान ने भी खेली आतिशी पारी

फखर जमान ने भी खेली आतिशी पारी

मोहम्मद रिजवान ने अपनी पारी के दौरान 52 गेंदों का सामना किया और 3 चौके एवं 4 छक्के की मदद से 67 रनों की पारी खेली और फखर जमान के साथ दूसरे विकेट के लिये 72 रनों की साझेदारी की। मिचेल स्टार्क ने रिजवान का विकेट चटकाया लेकिन दूसरे छोर से फखर जमान की बल्लेबाजी का जलवा जारी रहा और उन्होंने 32 गेंदों में अर्धशतक लगा कर नबाद 55 रनों की पारी खेली। फखर जमान की इस पारी के चलते पाकिस्तान की टीम 176 रन के स्कोर पर पहुंच गई। अपनी इस पारी के साथ ही फखर जमान ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट का छठा अर्धशतक पूरा किया। फखर जमान के लिये यह टूर्नामेंट अब तक कुछ खास नहीं गुजरा था जिसमें वार्म अप मैचों के बाद उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे लेकिन इस अहम मैच में उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के की मदद से वो अहम पारी खेली जिसकी उनकी टीम को जरूरत थी।

Story first published: Thursday, November 11, 2021, 21:46 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+