Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सेक्स कांड में फंसे इंग्लैंड कप्तान मोर्गन, पूर्व प्रेमिका ने किया ब्लैकमेल

इंग्लैंड। एक बड़ी खबर इंग्लैण्ड से आ रही हैं जहां के क्रिकेट टीम के कप्तान ईयोन मोर्गन सेक्स कांड में बुरी तरह से फंस गये हैं। खबर है कि एक दिवसीय फार्मेट के कप्तान ईयोन मोर्गन को उनकी एक्स प्रेमिका ब्लैकमेल कर रही है।

ईयोन और उनकी एक्स प्रेमिका जो कि आस्ट्रेलियन की थी, के बीच पांच साल पहले रिलेशनशिप में थे, इस रिश्ते के दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी थे और इस दौरान इनक बीच काफी आपत्तिजनक मैसेज और वीडियो भी शेयर हुआ करते थे जिन्हें अब आधार बनाकर ईयोन की प्रेमिका उन्हें ब्लैकमेल कर रही हैं।

सेक्स कांड में फंसे इंग्लैंड कप्तान मोर्गन, इश्क पड़ा भारी

जो खबरें मीडिया में आ रही हैं उसके हिसाब से मोर्गन की गर्लफ्रेंड रही इस महिला के वर्तमान मंगेतर निक एर्मी ने इंग्लैण्ड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को दो धमकी भरे ईमेल भेजे हैं जिसमें साफ लिखा है कि अगर उसे 3229513 रूपए (35000 पाउंड) नहीं दिये गये तो वो ईयोन के सारे गंदे और सेक्स वीडियो, मैसेज को मीडिया में उजागर कर देंगे।

ईयोन को मिली धमकी लेकिन ईसीबी हुआ परेशान

जिसके बाद ईसीबी ने तुरंत पुलिस की मदद की और निक एर्मी को गिरफ्तार करवाया जिसके बाद एर्मी बैकफुट पर आ गया, उसने बताया इस कांड में उसकी प्रेमिका भी बराबर की शरीक है लेकिन अब हम दोनों अपनी इस बात के लिए शर्मिंदा हैं।

निक एर्मी ने मांगी माफी

खैर उसने माफी मांग ली है जिसके बाद ईसीबी ने उसे वार्निंग देकर छोड़ दिया। फिलहाल मामला मीडिया में तो तूल पकड़ ही लिया है जिसका असर मोर्गन पर मानसिक रूप से जरूर पड़ रहा होगा जो कि इन दिनों आस्ट्रेलिया में ही त्रिकोणीय सीरीज खेल रहे हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+