PAK vs BAN: पाकिस्तान की टीम में 12 महीने बाद लौटे यह 2 खिलाड़ी, टेस्ट सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान
नई दिल्ली। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच 7 फरवरी से रावलपिंडी में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच पीएसएल के बाद अप्रैल में पाकिस्तान में ही खेला जायेगा। पीसीबी ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिये ऑफ स्पिनर बिलाल आसिफ और हरफनमौला खिलाड़ी फहीम अशरफ को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया है।
और पढ़ें: ICC Test Rankings में विराट कोहली का दबदबा बरकरार, अश्विन-जडेजा को हुआ फायदा, देखें लिस्ट
इन दोनों खिलाड़ियों की पाकिस्तान क्रिकेट टीम में लगभग एक साल बाद वापसी हो रही है। बिलाल आसिफ ने हाल ही में आयोजित हुए पाकिस्तान के घरेलू टूर्नामेंट कायद-ए-आजम ट्रॉफी में 43 विकेट झटके थे जबकि फहीम अशरफ ने सेंट्रल पंजाब की ओर से खेलते हुए 3 मैचों में 8 विकेट चटकाये थे।
और पढ़ें: IND vs NZ: मैच हारने की स्पेश्लिस्ट हो गई है न्यूजीलैंड, कीवी टीम पर बरसे शोएब अख्तर

पीसीबी ने बयान जारी कर अशरफ-आसिफ की वापसी की दी जानकारी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक बयान जारी कर दोनों खिलाड़ियों की वापसी की जानकारी दी, इन दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया था।
बिलाल आसिफ ने साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई में खेले गये टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। इस मैच में आसिफ ने 6 विकेट चटकाये थे। वह अब तक पाकिस्तान के लिये 5 टेस्ट मैचों में 16 विकेट हासिल कर चुके हैं।

टीम से बाहर हुए काशीफ भट्टी-उस्मान शिनवारी
वहीं, श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा रहे काशीफ भट्टी और उस्मान शिनवारी को इस सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है।
टीम के मुख्य कोच और चयनकर्ता प्रमुख मिस्बाह उल हक ने कहा, 'मैं जानता हूं कि ये दोनों (भट्टी और शिनवारी) टीम से बाहर होने पर निराश होंगे लेकिन इस साल लाल गेंद क्रिकेट में जो भी हमारी योजनाएं हैं, उनमें दोनों शामिल रहेंगे।'

कुछ ऐसी है पाकिस्तान की 16 सदस्यीय टीम
मिस्बाह ने चयन के बाद कहा कि मुझे नहीं लगता है कि करांची में मिली शानदार जीत के बाद हमें टीम में ज्यादा कुछ बदलाव करने की जरूरत थी लेकिन विकेट को देखते हुए हमने सबकुछ को कवर करने की कोशिश की है।
टीम : अजहर अली (कप्तान), आबिद अली, इमाम उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम, असद शफीक, हैरिस सोहेल, फवाद आलम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), यासिर शाह, इमरान खान, मोहम्मद अब्बास, शाहीन अफरीदी, बिलाल आसिफ, नसीम शाह, फहीम अशरफ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
