For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

NZvsPAK Match Preview : पाकिस्तान के लिए होगा 'करो या मरो' जैसा मुकाबला

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 की सेमीफाइनल की दाैड़ में बने रहने के लिए पाकिस्तान के पास 33वें मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो जैसा मुकाबला रहने वाला है। न्यूजीलैंड अभी तक 6 मैच खेल चुके है जिसमें उनके 11 अंक है। एक भी मैच नहीं गंवाने वाली टीम को पाकिस्तान के लिए हराना मुश्किल रहेगा। सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान 6 मैचों में 5 अंकों के साथ सातवें स्थान पर काबिज है। पाकिस्तान अगर ये मुकाबला हारता है तो उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी।

अगर हम बात करें दोनों टीमों के बीच हुए आईसीसी विश्व कप में मुकाबलों की तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों का विश्व कप में 8 बार आमना-सामना हुआ है जिसमें पाकिस्तान ने 6 तो न्यूजीलैंड सिर्फ 2 मुकाबले ही जीत चुकी है। हालांकि दोनों के बीच 2011 विश्व कप में आखिरी मैच हुआ था जिसमें न्यूजीलैंड ने 110 रनों से पाकिस्तान को धूल चटा दी थी।

देखें दोनों टीमों का हेड टू हेड-

{headtohead_cricket_4_5}

वहीं आलओवर रिकाॅर्ड देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच 1973 से अबतक 106 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें पाकिस्तान ने 54 और न्यूजीलैंड ने 48 मैच जीते हैं जबकि एक मैच टाई रहा और तीन का कोई नतीजा नहीं निकला। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड-पाकिस्तान का रिकॉर्ड पाकिस्तान ने 1975 से अब तक वर्ल्ड कप में 76 मैच खेले हैं। जिसमें उन्हें 42 मैच में जीत मिली है और 32 मैच में हार जबकि दो मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं दूसरी ओर 1975 से न्यूजीलैंड ने 84 मैच खेले हैं। जिसमें उन्हें 53 मैच में जीत जबकि 30 मैच में हार मिली है। जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। दोनों टीमों के बीच विश्व कप में आठ मैच खेले गए हैं, जिसमें छह मैचों में पाकिस्तान को जीत मिली है जबकि दो मैच न्यूजीलैंड ने जीता है।

टीमें:
न्यूजीलैंड-
मार्टिन गप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन (सी), रॉस टेलर, टॉम लाथम (डब्ल्यू), जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बाउल्ट, हेनरी निकोल्स, टिम साउथी, टॉम ब्लंडेल, ईश सोढ़ी

पाकिस्तान- इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, हारिस सोहेल, सरफराज अहमद (w / c), इमाद वसीम, शादाब खान, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, शाहीन अफरीदी, आसिफ अली, शोएब अली मलिक, हसन अली, मोहम्मद हसनैन

Story first published: Tuesday, June 25, 2019, 20:21 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+