पाकिस्तान में लौटा इंटरनैशनल क्रिकेट, अब इस देश को दिया न्यौता
नई दिल्ली। श्रीलंकाई टीम के दौरे के साथ ही पाकिस्तान में करीब एक दशक बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई है। इसको देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हौसलों को जान मिल गई है और वह अन्य देशों को भी पाकिस्तान आकर खेलने के लिये मना रहा है। इसी कोशिश के तहत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका से संपर्क साधा है और उन्हें पाकिस्तान आकर क्रिकेट खेलने के लिये आमंत्रित किया है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल तीन मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका को अपने घर पर बुलाया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सूत्रों के अनुसार क्रिकेट साउथ अफ्रीका को अगले साल भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद पाकिस्तान का दौरा करने के लिए उन्होंने औपचारिक निमंत्रण भेज दिया गया है।
और पढ़ें: 2nd T20, IND vs WI: आईसीसी ने बदला नो बॉल नियम तो जानें क्या बोले पोलार्ड, केएल राहुल खुश
उन्होंने कहा, 'हमने उन्हें पाकिस्तान का दौरा करने और तीन टी20 मैच खेलने के लिए आमंत्रित किया है और उनका रवैया अच्छा है।'
अगर साउथ अफ्रीका दौरा करने के लिए तैयार हो जाता है तो इसका आयोजन पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के बाद मार्च के अंतिम सप्ताह में हो सकता है। गौरतलब है कि हाल ही में श्रीलंका की टीम ने वनडे और टी20 सीरीज के लिये पाकिस्तान का दौरा किया था।
और पढ़ें: 2nd T20, IND vs WI: बड़े रिकॉर्ड की दहलीज पर विराट कोहली, बनेंगे पहले भारतीय खिलाड़ी, देखें आंकड़े
आपको बता दें कि श्रीलंका की टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये पाकिस्तान का दौरा कर रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
