For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PAK vs SL: बेकार गई हसनैन की हैट्रिक, श्रीलंका ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा

नई दिल्ली। आतंकी हमले के करीब 10 साल बाद एक बार फिर पाकिस्तान दौरे पर पहुंची श्रीलंका की टीम ने भले ही एकदिवसीय सीरीज में से हार का सामना किया हो लेकिन टी-20 में उसने यह साफ कर दिया कि कोई भी टीम कम नहीं है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए 3 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में दुनिया की आठवें नंबर की टीम श्रीलंका ने दुनिया की नंबर वन टीम पाकिस्तान को यहां खेले गए 64 रनों से हराया। इस जीत के बाद श्रीलंका ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। श्रीलंका के लिए दानुष्का गुणातिल्का ने 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

करियर के दूसरे मैच में ही मोहम्मद हसनैन ने ली हैट्रिक

करियर के दूसरे मैच में ही मोहम्मद हसनैन ने ली हैट्रिक

इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने यहां गद्दाफी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मेजबान टीम ने अपना दूसरा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन की बेहतरीन हैट्रिक के सहारे श्रीलंकाई टीम को पांच विकेट पर 165 रन पर रोक दिया। पाकिस्तान की ओर से हसनैन ने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की। उनके अलावा शादाब खान को एक विकेट मिला।

लड़खड़ा गई पाकिस्तान की टीम

लड़खड़ा गई पाकिस्तान की टीम

पाकिस्तान की टीम हालांकि इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और वह 17.4 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गई। पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद ने 25, कप्तान सरफराज अहमद ने 24, बाबर आजम ने 13, काफी समय बाद टीम में लौटे अहमद शहजाद ने चार और उमर अकमल खाता खोले बिना आउट हुए।

हैट्रिक से चूके नुवान प्रदीप, पर तोड़ दी पाकिस्तान की कमर

हैट्रिक से चूके नुवान प्रदीप, पर तोड़ दी पाकिस्तान की कमर

श्रीलंका की ओर नुवान प्रदीप हैट्रिक लेने से चूक गए। उन्होंने और इसुरु उदाना ने तीन- तीन विकेट जबकि वानिंदु हसरंगा ने दो और कसुन रजिता ने एक विकेट लिया। इससे पहले, श्रीलंका ने गुणातिल्का के अर्धशतक की मदद से पांच विकेट पर 165 रन का स्कोर बनाया।

दानुष्का गुणातिल्का ने फिर लगाया अर्धशतक

दानुष्का गुणातिल्का ने फिर लगाया अर्धशतक

गुणातिल्का ने 38 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया। टी-20 में उनका यह पहला अर्धशतक है। उनकी इस बेहतरीन पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। गुणातिल्का के अलावा अविष्का फर्नाडो ने 33 और भानुका राजपक्षे ने 32 जबकि कप्तान दासुन शनाका ने 10 गेंदों पर दो छक्के के सहारे 17 रनों का योगदान दिया। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 मैच सोमवार को खेला जाएगा।

Story first published: Sunday, October 6, 2019, 11:39 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+