For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका ने पाकिस्तान को घर में चटाई धूल, पहली बार सीरीज जीत रचा इतिहास

नई दिल्ली। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अपने करियर का दूसरा ही मैच खेल रहे भानुका राजपक्षे की बदौलत श्रीलंका ने पाकिस्तान में इतिहास रच दिया। पाकिस्तान दौरे पर आई श्रीलंका की टीम दूसरे टी-20 मैच में गद्दाफी स्टेडियम में उतरी और भानुकी राजपक्षे की शानदार 77 रनों की पारी की बदौलत पाकिस्तान में पहली टी-20 सीरीज जीतने में कायमाब हुई। भानुका राजपक्षे को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। श्रीलंका ने भानुका राजपक्षे (77) के शानदार अर्धशतक के बाद नुवान प्रदीप (25-4) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दूसरे टी-20 मैच में पाकिस्तान को 35 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। श्रीलंका की पाकिस्तान के खिलाफ अब तक की यह पहली टी-20 सीरीज जीत है।

श्रीलंका ने पहले मैच में भी पाकिस्तान को 64 रनों से करारी शिकस्त दी थी और अब उसने दूसरा मैच भी जीतकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम मैच गुरुवार को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा।

वानिदु हसरंगा ने एक ही ओवर में चटकाये 3 विकेट

वानिदु हसरंगा ने एक ही ओवर में चटकाये 3 विकेट

श्रीलंका ने यहां गद्याफी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 182 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर पाकिस्तान को छह गेंद शेष रहते 147 रन पर ऑल आउट कर दिया। श्रीलंका से मिले 183 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान पाकिस्तान ने 52 रन के अंदर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए।

इनमें वानिंदु हसरंगा द्वारा एक ही ओवर में लिए गए तीन विकेट भी शामिल हैं। हसरंगा ने पारी के आठवें और अपने दूसरे ओवर में अहमद शहजाद (13), कप्तान सरफराज अहमद (26) और उमर अकमल (0) का विकेट हासिल किया।

इमाद वसीम और आसिफ अली की साझेदारी ने बचाया

इमाद वसीम और आसिफ अली की साझेदारी ने बचाया

इसके बाद हालांकि इमाद वसीम (47) और आसिफ अली (29) ने छठे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी करके पाकिस्तान को मैच में वापस लाने की कोशिश की। लेकिन इसुरु उदाना ने वसीम को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ दिया। टी-20 में श्रीलंका के खिलाफ छठे विकेट के लिए पाकिस्तान की यह सबसे बड़ी साझेदारी है।

कप्तान सरफराज भी नहीं लगा पाये पाकिस्तान की नैया पार

कप्तान सरफराज भी नहीं लगा पाये पाकिस्तान की नैया पार

वसीम के आउट होने के बाद पाकिस्तानी टीम लक्ष्य से दूर होती चली गई और वह 19 ओवर में 147 पर ऑल आउट हो गई। वसीम ने 29 गेंदों पर आठ चौके लगाए। आसिफ ने 27 गेंदों पर तीन चौके लगाए। सरफराज ने 16 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। श्रीलंका की ओर से नुवान प्रदीप के चार विकेटों के अलावा हसरंगा ने तीन, इसुरु उदाना ने दो और कसुन रजिता ने एक विकेट लिए।

राजपक्षे ने खेली बेहतरीन पारी

राजपक्षे ने खेली बेहतरीन पारी

इससे पहले, श्रीलंका ने छह विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया। मेहमान टीम के लिए राजपक्षे ने 48 गेंदों पर चार चौके और छह छक्के लगाए। राजपक्षे का यह पहला अर्धशतक और करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है। उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

उनके अलावा शेहान जयासूर्या ने 34, कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 27 और पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले दानुष्का गुणातिल्का ने 15 रनों का योगदान दिया।

पाकिस्तान की ओर से इमाद वसीम, वहाब रियाज और शादाब खान ने एक-एक विकेट चटकाए।

Story first published: Monday, October 7, 2019, 23:42 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+