PAKvsSL Match Preview : श्रीलंका कभी नहीं जीत पाया पाकिस्तान से, चाहेगा हार क्रम तोड़ना
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 के 11वें मैच में श्रीलंका और पाकिस्तान का आमना-सामना होने जा रहा है। मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा जहां दोनों टीमें जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगी। दोनों टीमें अपने 2 मैचों में 1-1 हार चुकी हैं। हालांकि दोनों टीमें अपने आखिरी मैच में जीती थीं। श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 34 रनों से हराया था तो वहीं पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया को 14 रनों से मात दी थी।
दोनों टीमों के बीच विश्व कप में अभी तक 7 मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें पाकिस्तान ने श्रीलंका को एक भी बार जीतने नहीं दिया। हालांकि इस बार श्रीलंकाई कोशिश करेंगें कि यह हार का क्रम तोड़ा जाए। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ आठ विकेट पर 348 रन बनाए, जिसमें मुहम्मद हफीज, बाबर आजम और सरफराज अहमद ने अर्धशतक जमाए। बाद में वहाब रियाज, मुहम्मद आमिर और शादाब खान ने इंग्लैंड को नौ विकेट पर 334 रन पर रोक दिया।
{headtohead_cricket_5_7}
कब-कहां देख सकते हैं मैच?
भारत के समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे होगा पाकिस्तान vs श्रीलंका विश्व कप 2019 के मैच का लाइव प्रसारण ?
इस मैच का लाइव प्रसारण भारत के समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे होगा।
कहां देख सकते हैं पाकिस्तान vs श्रीलंका विश्व कप 2019 का मैच?
इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।
कहां देखें पाकिस्तान vs श्रीलंका विश्व कप 2019 के मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग ?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, लाहिरू थिरिमाने, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया सिल्वा, जेफरी वांडरसे, थिसारा परेरा, इसुरु उदाना, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, जीवन मेंडिस, मिलिंदा सिरिवर्धना
पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद (w / c), आसिफ अली, शोएब मलिक, वहाब रियाज, हसन अली, शादाब खान, मोहम्मद आमिर, हरिस सोहेल, मोहम्मद हसनैन, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
