For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

10 साल बाद पाकिस्तान में लौटा टेस्ट क्रिकेट, श्रीलंका बोर्ड ने दी पीसीबी को खुशखबरी

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी को तरस रहे पाकिस्तान को आखिरकार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बड़ी राहत की खबर दी है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत श्रीलंका के साथ होने वाले 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान जाकर खेलने पर सहमति दे दी है। इसके साथ ही पाकिस्तान में करीब एक दशक बाद किसी अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट की मेजबानी करेगा। श्रीलंका ने दिसंबर में पाकिस्तान में दो टेस्ट की सीरीज खेलने की पुष्टि की है। हाल ही में श्रीलंका की टीम ने कप्तान दिमुथ करुणारत्ने और लसिथ मलिंगा समेत टॉप 10 खिलाड़ियों के पाकिस्तान जाने के इंकार के बावजूद दोनों देशों के बीच सीमित ओवर प्रारूप में सीरीज खेली गई थी। जहां पाकिस्तान ने एकदिवसीय मैचों में श्रीलंका को हराया था वहीं श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।

और पढ़ें: IPL 2020: ट्रेडिंग विंडो का आखिरी दिन, इन खिलाड़ियों की छुट्टी कर सकती हैं टीमें, देखें लिस्ट

श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे पर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सीरीज खेलने से इंकार किया था बावजूद इसके श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस साल सितंबर-अक्टूबर में पाकिस्तान में द्विपक्षीय एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली थी।

जानें पाकिस्तान में कहां पर खेला जाएगा टेस्ट मैच

जानें पाकिस्तान में कहां पर खेला जाएगा टेस्ट मैच

पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 11 से 15 दिसंबर तक रावलपिंडी में खेला जायेगा जबकि दूसरा टेस्ट 19 से 23 दिसंबर तक कराची के मैदान पर आयोजित किया जाएगा।

पीसीबी के निदेशक (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट) जाकिर खान ने कहा, ‘पाकिस्तान के क्रिकेट और दुनिया के किसी अन्य देश की तरह सुरक्षित देश के रूप में इसकी प्रतिष्ठा के लिए यह शानदार खबर है। खेल के लंबे प्रारूप के लिए टीम भेजने पर राजी होने के लिए हम श्रीलंका क्रिकेट का आभार व्यक्त करते हैं।'

श्रीलंका के फैसले से पाकिस्तान में लौट सकता है अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट

श्रीलंका के फैसले से पाकिस्तान में लौट सकता है अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट

पीसीबी ने इस खबर पर खुशी जताते हुए कहा कि श्रीलंका की ओर से पाकिस्तान की मेजबानी में खेलने के फैसले से देश में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नियमित रूप से दोबारा शुरू कराने के प्रयासों में मदद मिलेगी। श्रीलंका ने ही 2009 में पाकिस्तान में पिछला टेस्ट खेला था। उस दौरे के दौरान लाहौर में आतंकियों ने श्रीलंका की टीम पर हमला किया था जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय टीमों ने क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान आने से इनकार कर दिया था।

आखिर क्या था मामला?

आखिर क्या था मामला?

श्रीलंका को शुरुआत में अक्टूबर में टेस्ट सीरीज जबकि दिसंबर में सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी थी लेकिन टेस्ट मैच की मेजबानी के बारे में फैसला करने से पहले सुरक्षा का आकलन करने का मौका देने के लिए दोनों श्रृंखलाओं की अदला बदली की गई थी। श्रीलंका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले डिसिल्वा ने कहा कि पूर्व के दौरे के आधार पर श्रीलंका क्रिकेट मानता है कि हालात टेस्ट क्रिकेट के लिए उपयुक्त हैं।

Story first published: Thursday, November 14, 2019, 13:58 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+