तो पाकिस्तान के जीतने की वजह सरफराज अहमद नहीं ये महिला पत्रकार है?

लंदन। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के सेमीफाइनल में जिस तरह से पाकिस्तान ने जगह बनाई है वो अपने आप में एक अनोखी बात है। सोमवार को हुए मुकाबले में श्रीलंका को उसने जिस तरह से हराया है, उसे व्याखित करना भी काफी मुश्किल है। पाकिस्तान का सामना अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा।

जहां पाकिस्तान के मैच को लेकर क्रिकेट के जानकारों की अपनी अलग-अलग राय है वहीं सोशल मीडिया पर एक बेहद ही खास बात कही जा रही है, जिस पर जो तर्क दिए गए हैं, वो पूरी तरह से न्याय संगत हैं, अब आप पूछेंगे कि आखिर वो बात क्या है?

दरअसल ये बात पाकिस्तान जर्नलिस्ट ज़ैनब अब्बास के बारे में है, जिनके बारे में कहा जाता है कि वो जिसके साथ भी सेल्फी लेती हैं, उसका बेड़ा गर्क हो जाता है और उसकी टीम हार जाती है।

सोमवार को भी अब्बास ने मैच से पहले श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज़ के साथ सेल्फी ली और पाकिस्तान मैच जीत गया। इससे पहले महिला पत्रकार ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले एबी डीविलियर्स के साथ सेल्फी ली, जिसके बाद वो 0 पर आउट हुए और पाकिस्तान मैच जीत गया।

कप्तान विराट कोहली के साथ सेल्फी ली, भारत हारा

उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ सेल्फी ली थी, वो श्रीलंका के खिलाफ मैच में 0 पर आउट हुए थे और श्रीलंका मैच जीत गया था और सोमवार को भी यही हुआ, जिसने अब्बास संग सेल्फी ली, उसकी टीम हार गई। अब इसे वहम कहे, टोटका कहे या फिर अंधविश्वास लेकिन ऐसा हुआ है।

गौरतलब है कि आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप-बी के अंतिम मैच में रोमांचक मुकाबले में सोमवार को पाकिस्तान ने श्रीलंका ने तीन विकटों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को 49.2 ओवरों में 236 रनों पर ही ढेर कर दिया। इस मामूली से लक्ष्य को पाकिस्तान ने कप्तान सरफराज अहमद (नाबाद 61) और मोहम्मद आमिर (नाबाद 28) के बीच हुई संघर्ष पूर्ण साझेदारी के दम पर 44.5 ओवरों में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Story first published: Tuesday, June 13, 2017, 11:09 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+